फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shubham, Meenakshi remained first in 100 meters

Mandi News: 100 मीटर में शुभम, मीनाक्षी रहीं अव्वल

Tue, 05 Nov 2024 07:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
Shubham, Meenakshi remained first in 100 meters
कन्या स्कूल जोगिंद्रनगर में अंडर-19 जिलास्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी बहा रहे पसीना
विज्ञापन

ऊंची कूद में जोगिंद्रनगर की तनु ने पाया पहला स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजकीय कन्या स्कूल जोगिंद्रनगर में छात्र-छात्राओं की अंडर-19 वर्ग की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सोमवार को जैवलिन, डिस्कस थ्रो, लंबी और ऊंची कूद के मुकाबले हुए। 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में भी जिलेभर के खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। जैवलिन थ्रो में टिकरू स्कूल ने प्रथम और द्वितीय तथा चौंतड़ा स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
100 मीटर दौड़ के फाइनल में चौंतड़ा स्कूल के शुभम ने पहला और नितिन ने दूसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में भी चौंतड़ा स्कूल के अरुण ने पहला और नितिन ने दूसरा स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ में बाल स्कूल जोगिंद्रनगर के ऋषभ ने पहला और चौंतड़ा स्कूल के अरुण ने दूसरा स्थान पाया। लंबीकूद में भराड़ू स्कूल का प्रिंस प्रथम और टिकरू स्कूल का शिव चौहान दूसरे स्थान पर रहा। ट्रिपल जंप में टिकरू स्कूल का वैभव प्रथम और लडभड़ोल स्कूल का सुजल दूसरे स्थान पर रहा। शॉटपुट में लडभड़ोल का वासु प्रथम और सुगम दूसरे स्थान पर रहा। कन्या वर्ग की 100 मीटर दौड़ में चौंतड़ा स्कूल की मीनाक्षी प्रथम और जोगिंद्रनगर की इशिता दूसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में चौंतड़ा की मीनाक्षी प्रथम, जोगिंद्रनगर की नैंसी दूसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में जोगिंद्रनगर की कशिश प्रथम और नैंसी दूसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में कन्या स्कूल जोगिंद्रनगर की मधु पहले और इसी स्कूल की कशिश दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

ऊंची कूद में जोगिंद्रनगर की तनु प्रथम और उरला स्कूल की स्मिता दूसरे स्थान पर रहीं। शॉटपुट में जोगिंद्रनगर की अक्षरा प्रथम और गुम्मा स्कूल की अंशिका दूसरे स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में टिकरू स्कूल की आस्था प्रथम और जोगिंद्रनगर की अनिशा दूसरे स्थान पर रहीं। कन्या स्कूल जोगिंद्रनगर के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील ठाकुर ने बताया कि तीन दिवसीय अंडर-19 खेलों में मंडी जिले के 38 स्कूलों से 238 खिलाड़ियाें ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। इसमें 168 छात्र और 70 छात्राएं शामिल हैं।000
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed