{"_id":"69d5035fbaeb90642607858c","slug":"shri-mool-mahunnag-who-arrived-in-kamrughati-was-given-a-grand-welcome-in-kutahchi-mandi-news-c-90-1-ssml1045-192128-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कमरूघाटी में पहुंचे श्री मूल माहूंनाग का कुटाहची में भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कमरूघाटी में पहुंचे श्री मूल माहूंनाग का कुटाहची में भव्य स्वागत
Wed, 08 Apr 2026 06:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 08 Apr 2026 06:43 AM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर देवता मेले से वापस लौटते समय देव माहूंनाग पहुंचे मेहमान नवाजी के लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। कमरूघाटी में पहली बार श्री मूल माहूंनाग देवता के आगमन से क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बन गया। करसोग के प्रसिद्ध देवता माहूंनाग सुंदरनगर में आयोजित देवता मेले से वापसी के दौरान कमरुघाटी के कुटाहची गांव में बतौर मेहमाननवाजी पधारे, जहां स्थानीय लोगों ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया।
देवता का यह क्षेत्र में पहला आगमन होने के चलते घाटी के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और रीति-रिवाजों के साथ देवता का स्वागत किया। देव रथ के गांव में पहुंचते ही पूरा माहौल भक्तिमय हो गया और रथ आकर्षण का केंद्र बना रहा।महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर देवता के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।