फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shravan festival concluded with the completion of Havan

Mandi News: हवन पूर्णाहुति के साथ श्रावण पर्व संपन्न

Sun, 10 Aug 2025 06:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 06:16 PM IST
विज्ञापन
Shravan festival concluded with the completion of Havan
मंडी। आर्य समाज की स्थापना के डेढ़ सौ वर्ष पूरे होने पर आर्य समाज मंदिर मंडी में चल रहा श्रावण पर्व वेद सप्ताह रविवार को हवन पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। महोत्सव में आर्य जगत के विद्वान आचार्य रणवीर शास्त्री सहारनपुर ने रोजाना सुबह-शाम वेद ज्ञान के बारे में श्रद्धालुओं को अवगत करवाया।
विज्ञापन

करनाल से युवा भजनोपदेशक कुलदीप भास्कर ने अपने भजनों से वातावरण को भक्तिमय बनाया। समापन अवसर पर आचार्य रणवीर शास्त्री ने कहा कि परमात्मा सभी की प्रार्थना पूर्ण करता है। प्रार्थना न तो मांगना है न ही याचना है। प्रार्थना ऐसी इच्छा है जिसे पूरा करने के लिए मनुष्य भरसक प्रयत्न करता है। उन्होंने समझाया कि शरीर आत्मा का रथ है और आत्मा सारथी। इस अवसर पर आर्य समाज मंदिर कमेटी के प्रधान अरुण कुमार कोहली ने श्रावण पर्व के आयोजन में सहयोग देने के लिए आर्य समाज मंडी के समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed