फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shortage of drivers in Sarkaghat bus depot, route stalled

Mandi News: सरकाघाट बस डिपो में चालकों की कमी, रूट ठप

Fri, 08 Nov 2024 05:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
Shortage of drivers in Sarkaghat bus depot, route stalled
टिहरा (मंडी)। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम डिपो सरकाघाट में चालकों की कमी का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। स्टाफ की कमी के चलते कई बस रूटों पर बसें नहीं जा पा रही हैं। सरकाघाट डिपो में 85 रूटों पर गाड़ियां चल रही हैं जबकि डिपो के पास मात्र 80 चालक हैं। इनमें से सात चालक अन्य ड्यूटी पर तैनात हैं। डिपो के पास कुल 77 बसें हैं। इनमें 7 बसों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। स्टाफ की कमी का खामियाजा प्रबंधन को भी भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रामपाल, कृष्ण चंद, मनोहर लाल, प्रकाश चंद, चेतन, काशीराम, किशोरी लाल, मोहन सिंह, सुखदेव, सोहन सिंह, रोमा देवी आदि ने बताया कि बसें रूटों पर समय पर न जाने से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बसें न आने पर निजी वाहन कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। मामले को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक सरकाघाट मेहर चंद ने बताया कि बसों की कमी के संदर्भ में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। जैसे ही गाड़ियां आएंगी और चालकों की भर्ती होगी तो समस्या का समाधान हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed