{"_id":"57d1b0536f3c61ab227fc2e513539ba3","slug":"shopkeppers-80-thousands-fine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी पाए जाने पर दुकानदारों को 80 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ी पाए जाने पर दुकानदारों को 80 हजार जुर्माना
ब्यूरो, अमर उजाला/(मंडी)।
Updated Mon, 08 Feb 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राहकों को चूना लगाने वाले शातिर दुकानदारों पर माप-तोल विभाग ने शिकंजा कस दिया है। विभागीय नियंत्रक ने जनवरी माह में 35 मामलों में समझौता कर करीब 80 हजार रुपये जुर्माना वसूला। इनमें 24 चालान जनवरी माह के दौरान किए गए। 11 पेंडिंग चालान का समझौता किया।
विज्ञापन
सख्त कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। विभागीय निरीक्षकों ने जनवरी माह में मंडी मंडल के तहत कुल्लू, मंडी, सरकाघाट, करसोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया है। इस दौरान 920 कारोबारियों के यहां बाट, तराजू व अन्य माप-तोल यंत्र के अलावा डिब्बाबंद वस्तुओं की भी जांच की गई। जांच के दौरान करीब 24 कारोबारियों के पास गड़बड़ियां पाई गईं। जिनमें कुछ डिब्बाबंद वस्तुओं पर रेट अंकित नहीं था। जिससे सीधे तौर पर ग्राहकों को चूना लग रहा था। नियमों की अवहेलना करने पर निरीक्षकों ने दुकानदारों के चालान किए।
विज्ञापन
जिन्हें सहायक नियंत्रक के समक्ष रखा गया। सहायक नियंत्रक डीआर वर्मा ने बिना मूल्य अंकित किए व कम तोलने वाले दुकानदारों के खिलाफ विधिक मापक विज्ञान अधिनियम 2009 और विधिक मापक विज्ञान बंद वस्तुएं अधिनियम 2011 के तहत कार्रवाई करते हुए करीब 80 हजार रुपये जुर्माना वसूला। विभाग ने सभी दुकानदारों को चेताया है कि सभी अपने बाटों का नवीनीकरण करवाएं, डिब्बाबंद वस्तुएं में रेट अंकित होना सुनिश्चित करें और डिब्बे के साथ मिठाई न तोलें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इधर, इस संबंध में विधिक माप विज्ञान माप तोल मंडी मंडल के सहायक नियंत्रक डीआर वर्मा ने बताया कि 35 मामलों में विभागीय समझौते के बाद करीब 80 हजार रुपये जुर्माना किया गया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा।