{"_id":"674618733acdefce1203abf4","slug":"shop-goods-will-no-longer-be-displayed-on-the-streets-of-joginder-nagar-mandi-news-c-90-1-ssml1025-141237-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर में सड़कों पर अब नहीं सजेगा दुकान का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर में सड़कों पर अब नहीं सजेगा दुकान का सामान
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में राहगीरों की सुविधा और हाईवे जाम की समस्या से निपटने के लिए व्यापार मंडल का मास्टर प्लान तैयार हो गया है। मुख्य बाजारों में किसी भी तरह के वाहनों की पार्किंग न हो, इसके लिए चिह्नित स्थानों में पार्किंग सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा। बाजार की सड़कों में कारोबारियों की दुकानदारी नहीं सजेगी।
इसके लिए व्यापार मंडल स्वयं कारोबारियों से सहयोग की मांग कर व्यवस्था बनाएगा। स्थानीय कारोबारियों को अपनी दुकान के भीतर ही दुकानदारी सजाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। दुकानों के बाहर रखे जा रहे सामान और दोपहिया वाहनों को भी हटाने के लिए विशेष अभियान चलेगा।
मंगलवार को व्यापार मंडल के सदस्यों ने करीब 700 कारोबारियों को जागरूक किया। एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने बताया कि सड़कों पर सामान और दुकानें न सजाने को लेकर स्थानीय कारोबारियों की पहल बेहतर है। इससे जाम से भी निजात मिलेगी। डीएसपी पधर देवराज ने बताया कि शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए स्थानीय पुलिस ने भी कुछ बदलाव किए हैं। कारोबारियों का सहयोग पुलिस के मास्टर प्लान के लिए भी संजीवनी साबित होगा। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी आदित्य चौहान ने बताया कि शहरी क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को लेकर व्यापार मंडल के साथ जल्द विकास कार्य भी धरातल में उतारे जाएंगे।
विज्ञापन
-- -
जोगिंद्रनगर शहर के कायाकल्प को लेकर व्यापार मंडल ने मुख्य सड़कों पर किसी भी तरह की दुकानदारी न सजाने का निर्णय लिया है। पंजीकृत 700 व्यापारियों को अधिकारिक रूप में व्यापार मंडल की योजना की जानकारी दे दी गई है। यातायात व्यवस्थित करने के लिए नई व्यवस्था को मंगलवार से लागू भी कर दिया गया है।
-भास्कर गुप्ता, अध्यक्ष, व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर