{"_id":"6e183647685c46e28ff03acf1cad3bed","slug":"shivratri-festival-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवरात्रि महोत्सव के लिए 11 सेक्टरों में बांटा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवरात्रि महोत्सव के लिए 11 सेक्टरों में बांटा शहर
अमर उजाला ब्यूरो मंडी।
Updated Mon, 29 Feb 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान मंडी शहर को 11 सेक्टरों में बांटा जाएगा। महोत्सव के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से जारी रखा जाएगा। 8 से 14 मार्च तक आयोजित होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान मंडी शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला पुलिस ने कमर कस ली है।
शिवरात्रि महोत्सव के दौरान जिला मुख्यालय में लोगों की आवक अधिक रहती है। जिससे यातायात में दिक्कत पेश आना शुरू हो जाती है। इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।
महोत्सव के दौरान चप्पे-चप्पे पर ट्रैफिक कर्मियों को तैनात किया जाएगा। मेले के दौरान निकलने वाले तीन जलेबों में ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए आवश्यक पग उठाए जाएंगे। मंडी शहर को शिवरात्रि महोत्सव के दौरान 11 सेक्टरों में बांटा जाएगा।
विज्ञापन
हर सेक्टर में पुलिस का एक जवान और होमगार्ड के 2 जवान दिन और रात के समय तैनात रहेंगे। इसके अलावा अन्य पुलिस टीमें भी शहर की गश्त करेंगी। शिवरात्रि महोत्सव के दौरान शहर में बस स्टॉप समेत अन्य ट्रैफिक रूट पर भी बदलाव किया जाएगा। ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे। इधर, सिटी पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई रामलाल ठाकुर ने महोत्सव के दौरान निजी वाहनों का कम से कम इस्तेमाल करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए आवश्यक पग उठाए जाएंगे।