फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   shivratri fair mandi

मेरा इश्क सूफियाना... पर झूमे दर्शक

Mon, 27 Feb 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी Updated Mon, 27 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
shivratri fair mandi
शिवरात्रि महोत्सव की तीसरी संध्या में कार्यक्रम प्रस्तुत करते पार्श्व गायक कमाल खान। - फोटो : amarujala

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में पार्श्व गायक कमाल खान ने हिंदी और पंजाबी गानों की प्रस्तुति देकर खूब धमाल मचाया। हिमाचल के प्रसिद्ध लोक गायक ठाकुर दास राठी ने भी पहाड़ी नाटियों पर दर्शकों को खूब नचाया। प्रदेश और स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांधा। तीसरी संध्या का शुभारंभ मुख्य संसदीय सचिव मनसा राम ने किया। 

कार्यक्रम का आगाज सूरजमणि की शहनाई की धुन से हुआ। पार्श्व गायक कमाल खान ने नौ बजे मंच संभाला। उन्होंने मेरा इश्क सूफियाना... गाने से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद मैं रंग सर्बतों का..., पिया रे पिया रे..., जग घुमिये थारे जैसा ना कोई...., तुम्हें दिल लगी भूल जानी पड़ेगी... गाने पर धमाल मचाया। 
विज्ञापन


हिमाचल के लोक गायक ठाकुर दास राठी ने बेटी है अनमोल गाने से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद तेरा मेरा प्यार..., हवा लगी चंडीगढ़ा री..., तू चाहत..., कदी बोल्दी नो-नो..., नीरू  चाली घूमंदी...,  आदि पहाड़ी गानों पर दर्शकों को खूब नचाया। चंबा के मणिमहेश ग्रुप के कलाकार ऊंचेया पहाड़ा दा..., करी लेणा आशा नजर..., शिमला के हेमंत शर्मा ने चीटे तेरे दंदडू..., जयपुर की पूजा आहुजा नारायणी ने चुरा लिया है तुमने जो दिल को..., शिमला के संजीव धीमान ने ओ रे पिया रे...., मंडी की पायल ठाकुर ने हीर-हीर ना अखां अड़ियो..., सोलन के कार्तिक शर्मा ने मैं तैनू समझावां की...,  मंडी के गोबिंद भारद्वाज ने आने से उसके आए बहार..., सुंदरनगर के श्रवण ने नित खैर मंगा सोहणेयां मैं तेरी..., जोगिंद्रनगर की कुसुम ने लग जा गले... पर दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला की पूजा चौधरी ने इक बंगला खरीद साजणा मेरे नावां रा..., इश गराएं देया लंबड़ा हो..., बिलासपुर के मुनीष चंदेल ने मैं की करां... पेश किया। कल्चर ग्रुप बिलासपुर की फूला चंदेल ने घट नृत्य और झमाकड़ा प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। शिमला के सुमित नारायण ने पाणी री टांकी भाई रमा..., सोनू सुरजीत ने तुम्हें दिल लगी भूल जानी पड़ेगी..., प्रस्तुत किया। इस मौके के उपायुक्त संदीप कदम, एडीसी हरीकेश मीणा, एडीएम विवेक चंदेल मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed