फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shiva's small Kashi immersed in the devotion of Shri Krishna, took out a grand procession

Mandi News: श्री कृष्ण के भक्तिरस में डूबी शिव की छोटी काशी, भव्य शोभायात्रा निकाली

Mon, 26 Aug 2024 06:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 26 Aug 2024 06:58 PM IST
विज्ञापन
Shiva's small Kashi immersed in the devotion of Shri Krishna, took out a grand procession
टिहरा के सरौन में मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे। संवाद
जिलाभर में श्रद्धा, उल्लास और समर्पित भाव से मनाया जन्माष्टमी का पर्व
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। भगवान शिव की छोटी काशी में जन्माष्टमी अवसर पर श्री कृष्ण भक्तिरस में डूब गई। शहर में सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान कृष्ण के प्रेम में हर कोई दीवाना दिखाई दिया। शोभायात्रा में भगवान कृष्ण और राधा की मनमोहक झांकियों के साथ शहरवासी हरे कृष्णा का जपते देखे गए। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक भगवान की महिमा का गुणगान करते दिखे। यह यात्रा शहर की पूरी परिक्रमा करते हुए वापस सनातन धर्म सभा के भवन तक पहुंची।
इस दौरान सनातन धर्म सभा के पदाधिकारियों ने भगवान कृष्ण की पालकी को शहर में निकाला गया। दर्शनों के लिए शहर में भक्तों की भीड़ लगी रही। वहीं, प्राचीन अंदाज में शहर के देवी देवताओं के रथ भी इस शोभायात्रा में शामिल हुए। उधर, रात्रि के समय जिलाभर में भगवान श्री कृष्ण का झूला झुलाया गया और उनके जन्म पर कई धार्मिक आयोजन किए गए मंदिराें में भंडारों, भजन संध्या, हवन और यज्ञ भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन

-----
विश्व हिंदू परिषद ने पधर में निकाली शोभायात्रा
पधर (मंडी)। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर विश्व हिंदू परिषद जिला जोगिंद्रनगर की ओर से पधर मुख्यालय में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शिव मंदिर पधर से शुरू हुई शोभायात्रा का शुभारंभ पर जिलाध्यक्ष कर्ण कटोच ने श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना कर की। तत्पश्चात शोभायात्रा में महिलाओं व बच्चों ने श्री कृष्ण जी के भजन गाते और नाचते हुए भाग लिया। शोभायात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर नारला गुप्त गंगा से वापस सामुदायिक भवन पधर में समाप्त हुई। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष डॉक्टर सुदर्शन अवस्थी, धर्म प्रसार प्रमुख नरेंद्र शर्मा, प्रखंड कार्य अध्यक्ष कैप्टन हेम सिंह, जिला दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका कविता चौहान, राष्ट्रीय सेविका समिति कार्यवाहिका गीता शर्मा, दुनी चंद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed