फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shivalayas echoed with chants of 'Har-Har Mahadev'.

Mandi News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Tue, 21 Jul 2026 04:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 04:51 AM IST
विज्ञापन
Shivalayas echoed with chants of 'Har-Har Mahadev'.
लडभड़ोल के कुडड महादेव में भोलेनाथ के दर्शन करते हुए श्रद्धालु। संवाद
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
जलाभिषेक के लिए मंदिरों के बाहर तक लगीं लंबी कतारें
लाइव रिपोर्ट:
संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। सावन के पहले सोमवार को जिलेभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भोले के दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिरों के बाहर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। अपने आराध्य भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए दूध-दही, पंचांमृत और जल से श्रद्धालुओं ने अभिषेक किया और भांग, धतुरा, मक्खन का भोग लगाया। शहर के ऐतिहासिक बाबा भूतनाथ, त्रिलोकी नाथ, एकादश रूद्र, नीलकंठ और महामृत्युंजय सहित अन्य शिव मंदिरों के सुबह चार बजे कपाट खोल दिए गए थे। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर अपने परिवार की सुख-शांति व जन मानस की रक्षा को लेकर भगवान से प्रार्थना की।
भूतनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें चौहटा बाजार तक लगी रहीं। शिव के दर्शन कर उन्हें जल, दूध से जलाभिषेक किया और सफेद, नीले-पीले फूलों से शृंगार कर भांग-धतुरा और बिल्व पत्र का भोग चढ़ाया। श्रद्धालुओं को बाहर खड़े नंदी के कानों में अपनी मन्नत कहते भी देखा गया।
विज्ञापन


मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि हिंदू धर्म के तीन पंचाग उत्तर, पूर्व व दक्षिण पंचांग अनुसार हिमाचल में उत्तर पंचांग यानी पंजाब पंचांग अनुसार सावन 16 जुलाई से शुरू हुआ है, जो 15 अगस्त तक चलेगा। हर सोमवार को मंदिर में खीर भंडारा चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्यास नदी किनारे स्थापित एकादश रूद्र मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालु यहां ओम नम: शिवाय का अखंड जाप करते दिखे। पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं को खीर के भंडारे के लिए इंतजार करते देखा गया। मंदिर पुजारी सत सुंदरम ने बताया कि सावन माह 15 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान रोजाना श्रद्धालुओं के सहयोग से अन्न और खीर का भंडारा चलेगा। पड्डल वार्ड में ऐतिहासिक सिद्ध शंभु में विशालकाय शिवलिंग के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। श्रद्धालुओं के सहयोग से यहां तीन क्विंटल खीर का भंडारा लगाया गया। बारिश होने के बावजूद श्रद्धालुओं की अपने आराध्य के प्रति आस्था कम नहीं दिखी। पास में ही स्थित महामृत्युंजय मंदिर में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed