फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shiva temples adorned with flowers in Chhoti Kashi.

Mandi News: छोटी काशी में फूलों से सजाए शिवालय

Sun, 26 Jul 2026 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Shiva temples adorned with flowers in Chhoti Kashi.
मंडी शहर के पडडल वार्ड स्थित सिद्ध शम्भू मंदिर में फूलों से सजाया शिवलिंग। संवाद
एकादश रुद्र मंदिर में अखंड ओम नम: शिवाय के जाप में बैठ रहे श्रद्धालु
विज्ञापन

प्रत्येक सोमवार और शनिवार को शिवालयों में परोसा जा रहा खीर का भंडारा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सावन माह के उपलक्ष्य पर शनिवार को शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिरों का फूलों से आकर्षक शृंगार किया गया। स्वयंभू बाबा भूतनाथ, एकादश रुद्र, सिद्ध शंभु और महामृत्युंजय मंदिरों में सुबह से पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा।

सावन के दूसरे शनिवार पर महामृत्युंजय मंदिर में जन सहयोग से खीर का भंडारा लगाया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। स्वयंसेवियों ने मंदिर परिसर की सफाई में श्रमदान किया। श्रद्धालुओं ने भूतनाथ मंदिर में दूध-दही, माखन और भांग-धतूरा चढ़ाकर रुद्राभिषेक किया। एकादश रुद्र मंदिर में अखंड ओम नम: शिवाय जाप में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जबकि पंचवक्त्र और सिद्ध शंभु मंदिरों में भी पूजा, भजन-कीर्तन और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। बाबा भूतनाथ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि मंडी शहर को भगवान शिव के 80 मंदिरों के कारण छोटी काशी कहा जाता है। सावन और महाशिवरात्रि पर यहां के शिवालयों में विशेष रौनक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed