फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shimla to Mul Mahunnag bus service halted, passengers upset

Mandi News: शिमला से मूल माहूंनाग बस सेवा ठप, यात्री परेशान

Tue, 18 Nov 2025 06:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 06:08 PM IST
विज्ञापन
Shimla to Mul Mahunnag bus service halted, passengers upset
यात्रियों ने की प्रबंधन से तत्काल बस सेवा को बहाल करने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। शिमला से मूल माहूंनाग के लिए चलने वाली एचआरटीसी बस पिछले छह दिन से रूट पर नहीं भेजी जा रही है। शिमला ग्रामीण डिपो की ओर से संचालित यह बस करसोग विधानसभा क्षेत्र के लिए शिमला से पहली बस है। बस न भेजने के कारण रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ग्राम पंचायत खील के प्रधान प्रताप सिंह तथा ग्राम पंचायत बगशाड़ की प्रधान कृष्णा देवी का कहना है कि सुबह की यह पहली बस लोगों के कामकाज और नियमित आवाजाही के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। बस न चलने से लोगों को अपने कार्य स्थलों तक पहुंचने में देरी हो रही है, जिससे दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है। यात्रियों ने एचआरटीसी प्रबंधन से तत्काल बस सेवा को बहाल करने की मांग की है ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने उम्मीद जताई है कि एचआरटीसी जल्द ही बस सेवा को पुनः शुरू करेगा। वहीं एचआरटीसी शिमला ग्रामीण डिपो के आरएम पंकज ठाकुर का कहना है कि मूल माहूंनाग सड़क पर टारिंग कार्य प्रगति पर है जिसके चलते बस सेवा प्रभावित हुई है। जैसे ही सड़क की टारिंग पूरी होगी, बस सेवा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed