फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   shibani win the tittle of runnerup

देशभर की सुंदरियों मेें छाई संधोल की शिवानी

Tue, 22 Mar 2016 06:37 PM IST
मंडी।
मंडी। Updated Tue, 22 Mar 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन
shibani win the tittle of runnerup
मिस इंडिया कांटीनेंटल फर्स्ट रनर अप रही संधोल की शिवानी ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

 हिमाचल के छोटे से कस्बे मंडी के संधोल से संबंध रखने वाली शिवानी ठाकुर ने अपने हुनर का लोहा मनवाते हुए मिस इंडिया कॉंटिनेंटल रनर अप का ताज पहना है। शिवानी ठाकुर ने देश भर की सुंदरियों को कड़ी टक्कर देते हुए यह मुकाम हासिल किया है।

विज्ञापन


हिमाचल की बेटी शिवानी मिस इंडिया कॉंटिनेंटल ब्यूटी पीजेंट का ताज पहनने से चूक गई लेकिन रनर अप का खिताब हासिल कर सूबे व जिला का नाम रोशन किया है।
शिवानी की उपलब्धि से संधोल समेत मंडी जिलावासी गदगद हैं।

शिवानी हाइट कॉलेज शाहपुर से बीटेक कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। संधोल के छोटे से गांव सोहर की रहने वाली शिवानी ठाकुर ने मिस इंडिया कॉंटिनेंटल ब्यूटी पीजेंट में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए रनर अप का खिताब हासिल किया। शिवानी ने प्रतिभा के दम पर ब्यूटी पीजेंट के फाइनल राउंड में डायरेक्ट एंट्री हासिल की। प्रश्न उत्तर राउंड में भारत की एकता पर शानदार जवाब देते हुए निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। जनून और कड़ी मेहनत के साथ लक्ष्य को हासिल करने वाली शिवानी दिल्ली जंतर-मंतर में एक इवेंट में पठानकोट में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दे चुकी हैं। शिवानी के पिता अनिल बनवाल संधोल अस्पताल में कार्यरत हैं। पिता अनिल बनवाल ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जाहिर है।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ से बातचीत में शिवानी ने कहा कि ब्यूटी पीजेंट में भाग लेने के लिए उनके माता-पिता ने खूब सहयोग दिया है। उनके सहयोग के बदौलत ही मुकाम हासिल कर पाई हूं। मिस इंडिया कॉंटिनेंटल रनर अप का ताज पहनना उनके लिए सपना पूरा होने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान की सूफी रही विजेता
ब्यूटी पीजेंट में ईरान की सूफी ने मिस इंडिया कॉंटिनेंटल ब्यूटी पीजेंट का खिताब जीता। जबकि मंडी की शिवानी रनर अप और बिहार की हिमांगी सेकंड रनर अप रहीं। फाइनल राउंड में शिवानी ने 11 प्रतिभागियों को पछाड़ कर मुकाम हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed