फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sharda came first in the 800 meter race

Mandi News: 800 मीटर दौड़ में प्रथम, शारदा रहीं अव्वल

Thu, 18 Dec 2025 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Sharda came first in the 800 meter race
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में खेली जा रही प्रथम अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स मीट में दौड़ प्र
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी की ओर से आयोजित प्रथम अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स मीट में वीरवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया। पुरुष वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में वल्लभ कॉलेज मंडी के शशि ठाकुर ने पहला, रोहित ठाकुर ने दूसरा और तिलक राज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में राजकीय महाविद्यालय हरिपुर-मनाली की अंशुल ने पहला, कुल्लू की सीमा ने दूसरा और पलक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की 800 मीटर दौड़ में वल्लभ महाविद्यालय मंडी के प्रथम ने पहला, एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के सूर्यांश ने दूसरा और राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर के ऋषभ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग में राजकीय महाविद्यालय हरिपुर की शारदा ने पहला, राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की अंजली ठाकुर ने दूसरा और एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर की मुस्कान ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर पुरुष फाइनल में राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर के शुभम प्रथम, राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर के तनुज कुमार दूसरे और राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के बलेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर की कशिश पहले, एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर की अंजना दूसरे और मंडी कॉलेज की प्रेरणा तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो पुरुष वर्ग में वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के सिद्धार्थ पहले, राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के वंश दूसरे और राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट के पंकज भारद्वाज तीसरे स्थान पर रहे। लांग जंप पुरुष वर्ग में राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर के मनजीत राठौर पहले, एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के गौरव ठाकुर दूसरे और रिवालसर के गौरव कुमार एवं मंडी के राहुल कुमार संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। जैवलिन थ्रो महिला वर्ग में एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर की शीतल पहले, राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की अनीता दूसरे तथा एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर की सिटी तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिताओं के उपरांत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में आचार्य राजेश कुमार शर्मा ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed