फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shani Jayanti celebrated with great pomp in Shanidham Khaliyar

Mandi News: शनिधाम खलियार में धूमधाम से मनी शनि जयंती

Sun, 17 May 2026 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Shani Jayanti celebrated with great pomp in Shanidham Khaliyar
हवन यज्ञ, भजन-कीर्तन और भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। छोटी काशी मंडी के खलियार स्थित शनिधाम खलियार में शनिवार को शनि जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। शनिचरी अमावस्या के दुर्लभ संयोग के चलते इस बार शनि जयंती का विशेष महत्व माना गया। पूरे दिन मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ और शनिदेव के जयकारों से गूंजता रहा। शनि जयंती के उपलक्ष्य में मंदिर में पिछले चार दिनों से विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। शनिवार को बड़े हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति देकर न्याय के देवता शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने शनि महिमा का गुणगान किया। मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। भक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और शनि कृपा की कामना की। शनि जयंती के अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल लंगर भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के पुजारी पीतांबर शर्मा ने बताया कि इस बार शनिचरी अमावस्या के संयोग के कारण इस पर्व का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed