फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shaitadhar to Tungasigarh will be connected by road, tourism will get wings

Mandi News: सड़क से जुड़ेंगे शैटाधार से तुंगासीगढ़, पर्यटन को लगेंगे पंख

Mon, 04 Nov 2024 07:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 04 Nov 2024 07:32 AM IST
विज्ञापन
Shaitadhar to Tungasigarh will be connected by road, tourism will get wings
तुंगासीगढ़ में पहुंचे पैराग्लाइडिंग के शौकीन। संवाद
दो किमी सड़क बनाने के लिए विस्तृत योजना तैयार, मंजूरी के लिए भेजी जाएगी फाइल
विज्ञापन

जंजैहली से थाची की दूरी भी घटेगी, स्थानीय युवाओं को खुलेंगे रोजगार के अवसर
पहले से बनी है तीन किमी सड़क, दोनों पर्यटन स्थलों के बीच है कुल पांच किमी का फासला
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। सराज के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल शैटाधार और तुंगासीगढ़ सड़क के जरिये आपस में जुड़ने की उम्मीद जगी है। इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही जंजैहली से थाची की दूरी भी घटेगी। दो किलोमीटर सड़क बनाने के लिए फाइल एफआरए की मंजूरी के लिए भजी जा रही है। हालांकि तीन किलोमीटर सड़क पहले ही बनाई जा चुकी है।
इन दोनों पर्यटन स्थल का पांच किलोमीटर का फासला होने के बावजूद आपस में नहीं जुड़ पाए हैं। सड़क की सुविधा न होने से पर्यटक एक साथ इन दोनों धार्मिक पर्यटन स्थलों के दर्शन नहीं कर पाते हैं। शैटाधार की तरफ से तु़गासीगढ़ के लिए लगभग तीन किलोमीटर सड़क बनकर तैयार हो गई है। गणथर और माधोपुर के बीच दो किलोमीटर के फासले की एफआरए न होने से काम बीच में ही बंद पड़ा है।
विज्ञापन

अब कवायद शुरू होने पर शैटाधार से तुंगासीगढ़ के बीच मात्र पांच किलोमीटर सड़क बनने पर जंजैहली और थाची की दूरी भी कम होगी। इसके बाद पर्यटक चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे से थाची, नारायणगढ़ शैटाधार से तुंगासीगढ़ होकर आसानी से जंजैहली पहुंच सकेंगे। इससे क्षेत्र एक नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में उभर कर सामने आएगा। शिमला से मनाली जाने वाले पर्यटकों को भी तत्तापानी करसोग होकर नया और वैकल्पिक टूरिज्म डेस्टिनेशन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैटाधार चारों ओर से सड़क सुविधा से जुड़ चुका है। दूसरी ओर तुंगासीगढ़ के लिए गाड़ागुशैण वाया खौली और जंजैहली वाया रेशन सड़क सुविधा है। शैटाधार में हेलीपैड और रेस्ट हाउस की सुविधा है, मगर तुंगासीगढ़ में अभी सुविधाएं विकसित किया जाना शेष है। तुंगासीगढ़ में खूबसूरत ढलानें हैं, जहां पर्यटक पैराग्लाइडिंग और सर्दी के मौसम में स्कीइंग का आनंद उठा सकते हैं।
पर्यटन कारोबारी और स्थानीय भाजपा नेता गुलजारी लाल ने बताया कि पूर्व सरकार ने इन दोनों धार्मिक स्थलों को जोड़ने की कोशिश की थी मगर वर्तमान सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। स्थानीय निवासी जय सिंह ने बताया कि सड़क के बनने से शैटाधार से तुंगासीगढ़ के बीच पर्यटन गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। पर्यटक एक दिन में ही शैटाधार और तुंगासीगढ़ का भ्रमण कर सकेंगे। पर्यटकों की आवाजाही से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे।

बॉक्स
शैटाधार से तुंगासीगढ़ सड़क के लिए विस्तृत योजना बनाई जा रही है। दो किलोमीटर सड़क बनाने के लिए एफआरए की मंजूरी के लिए भेजा जा रहा है। इस सड़क को प्राथमिकता के आधार पर बनाया जाएगा।

-जगदीश रेड्डी, सराज कांग्रेस नेता

-एफआरए की मंजूरी मिलने और बजट उपलब्ध होते ही सड़क का काम शुरू कर दिया जाएगा।

- रोशन लाल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग सराज मंडल

तुंगासीगढ़ में पहुंचे पैराग्लाइडिंग के शौकीन। संवाद

तुंगासीगढ़ में पहुंचे पैराग्लाइडिंग के शौकीन। संवाद

तुंगासीगढ़ में पहुंचे पैराग्लाइडिंग के शौकीन। संवाद

तुंगासीगढ़ में पहुंचे पैराग्लाइडिंग के शौकीन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed