{"_id":"61ba2079fba5fa05fe6f8e4b","slug":"sewerage-connection-should-be-given-to-the-abandoned-houses-mandi-news-sml393539456","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूटे घरों को शीघ्र दिए जाएं सीवरेज कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूटे घरों को शीघ्र दिए जाएं सीवरेज कनेक्शन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में चल रहे सीवरेज कार्य को प्रशासन ने जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों और नगर परिषद के साथ बैठक की। इसमें जलशक्ति विभाग को सीवरेज लाइन के अधूरे काम को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
कहा कि करीब 47 लाख रुपये की धनराशि जलशक्ति विभाग के खाते में स्थानांतरित करने के बाद भी डेढ़ सौ से दो सौ घर सीवरेज सुविधा से महरूम है। एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में लगभग 150 से 200 घर ऐसे हैं, जिन्हें सीवरेज कनेक्शन की सुविधा नहीं मिल पाई है।
जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को छूटे हुए सभी घरों को जल्द सीवरेज कनेक्शन प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान नगर परिषद की अध्यक्ष ममता कुमारी, उपाध्यक्ष अजय धरवाल, सभी पार्षदगण, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता योगेश कपूर, राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र धीमान, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता इशान शर्मा सहित नगर परिषद के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर शहर में ऐसी कई संपर्क सड़कें हैं, जो लोक निर्माण विभाग के अधीन नहीं हैं। सड़कों को लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत लाने के लिए भी चर्चा हुई। एसडीएम ने कहा कि सड़कों के इस मामले को सरकार से उठाया जाएगा ताकि इन सभी संपर्क मार्गों का समयबद्ध रखरखाव सुनिश्चित हो सके।
...
वार्डों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
खुले में कूड़ा-कचरा फेंकने वालों पर सीसीटीवी के जरिये नजर रखी जाएगी। इस संबंध में संबंधित वार्ड सदस्यों को कूड़ा-कचरा की दृष्टि से प्रमुख स्थानों की सूची उपलब्ध करवाने को भी कहा गया है ताकि जरूरत के अनुसार पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा सकें।
000