फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sewerage chambers leak in the park being built for Rs 30 lakhs, dirt flowing in the open

Mandi News: 30 लाख से बन रहे पार्क में सीवरेज के चैंबर लीक, खुले में बह रही गंदगी

Mon, 26 Aug 2024 07:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 26 Aug 2024 07:26 PM IST
विज्ञापन
Sewerage chambers leak in the park being built for Rs 30 lakhs, dirt flowing in the open
पार्षद बोले- शिकायत के बावजूद जल शक्ति विभाग नहीं ले रहा सुध
विज्ञापन

मंडी के पैलेस कॉलोनी-2 में जेल रोड पर निर्माणाधीन है पार्क
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम के वार्ड पैलेस कॉलोनी-दो में जेल रोड के साथ 30 लाख रुपये से निर्माणाधीन पार्क में 2 माह से सीवरेज का चैंबर लीक होने से दूषित पानी खुले में बह रहा है। दूषित पानी सकोडी खड्ड के जरिये आगे ब्यास नदी में मिल रहा है। इसे लेकर न तो निगम के अधिकारी गंभीर दिख रहे हैं और न ही जल शक्ति विभाग इसे सही कर पा रहा है।
इससे स्थानीय लोग और दुकानदार परेशान हैं। जिस स्थान पर पार्क बनाया जा रहा है, वहां पहले कूड़े-कचरे का डंप लगा रहता था। स्थानीय पार्षद ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों की समस्या को देख यहां पार्क बनाने का प्रस्ताव निगम को दिया था। निगम से मंजूरी मिलने के बाद अब धरातल का काम पूरा हो गया है, लेकिन दो माह से चैंबर लीकेज होने से काम भी रुक गया है और लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

कोट्स
पार्क में सीवरेज के लीकेज हो रहे चैंबर को दुरुस्त करवाने के लिए जल शक्ति विभाग से कई बार गुहार लगाई गई है, लेकिन अभी तक उसे ठीक नहीं किया गया है। लोग गंदगी की शिकायत कर रहे हैं। इससे उन्हें भी शर्मिंदा होना पड़ रहा है। निगम के आयुक्त ने भी समस्या को लेकर यहां का दौरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरदीप सिंह, पार्षद, पैलेस कॉलोनी-2
बॉक्स
शहर में कई जगह सीवरेज का दूषित पानी पहुंच रहा खड्डों में
नगर निगम एरिया में कई जगह सीवरेज के चैंबर ब्लाकेज हैं। इससे गंदगी खुले में बह रही है। पड्डल के समीप पुलिस लाइन के आगे सीवरेज का चैंबर ब्लाकेज होने से दूषित पानी बहते हुए नाली में जा रहा है। इसके अलावा मंगवाई में सुकेती खड्ड के साथ कई घरों की सीवरेज का पानी भी सुकेती में मिल रहा है। नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि सीवरेज के सुधार को लेकर संबंधित विभाग को अवगत करवा दिया गया है।

-मामला ध्यान में आने के बाद उसे खोल दिया है। कंस्ट्रशन के दौरान चैंबर में मटीरियल जाने के कारण ब्लाकेज हो गया था। सोमवार दोपहर तक उसे ठीक कर दिया गया है।


-रोहित कुमार, एसडीओ, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed