{"_id":"6973b7026a82ff667e01584c","slug":"several-villages-plunged-into-darkness-after-power-lines-and-poles-were-damaged-mandi-news-c-90-1-ssml1045-183587-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बिजली के तार, खंभे क्षतिग्रस्त हो जाने से अंधेरे में डूबे कई गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बिजली के तार, खंभे क्षतिग्रस्त हो जाने से अंधेरे में डूबे कई गांव
Fri, 23 Jan 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बारिश और बर्फबारी के बीच मंडल जोगिंद्रनगर में बिजली के तार और खंभे टूट जाने से कई गांव अंधेरे में डूबे रहे। हजारों उपभोक्ताओं की बिजली सेवाएं अचानक ठप हो जाने से लोग ठंड से कांप उठे। बरोट, मकरीड़ी और तुलाह में 125 ट्रांसफार्मर हांफ जाने से बिजली का संकट भी शुक्रवार को बना रहा। इनमें 40 ट्रांसफार्मर देर शाम तक बहाल
हो पाए।खराब मौसम के बीच मरम्मत कार्यों को लेकर बिजली बोर्ड के कर्मचारी और अधिकारी फील्ड पर तैनात रहे लेकिन बारिश और बर्फबारी का खलल राहत कार्य के लिए परेशानियों का सबब बना रहा। चौहार घाटी में बर्फबारी के बीच बिजली के ट्रांसफार्मर सबसे अधिक प्रभावित हुए जबकि मकरीड़ी और तुलाह में भी बार-बार पेश आई दिक्कतों से उपभोक्ताओं के बिजली से जुड़े कार्य भी अधर में लटक गए।
इधर बस्सी प्रोजेक्ट के स्विचयार्ड में शुक्रवार को प्रस्तावित मरम्मत कार्य भी खराब मौसम के चलते पूरा नहीं हो पाया। रामलीला मैदान में गणतंत्र दिवस की परेड भी स्थगित करनी पड़ी। उधर, बोर्ड के अधिशासी अभियंता पूर्ण चंद ने बताया कि टीमें बहाली कार्य में जुटी हुई हैं।