फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Seven thousand guava plants are ready in Dhelu Haar, will give fruits in three years

Mandi News: ढेलू हार में सात हजार अमरूद के पौधे तैयार, तीन साल में देंगे फल

Thu, 07 Nov 2024 07:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 07 Nov 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Seven thousand guava plants are ready in Dhelu Haar, will give fruits in three years
ढेलू हार में तैयार हुआ सात हजार फलदार पौधों का क्लस्टर। -संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर के ढेलू हार गांव में शिवा परियोजना के अंतर्गत 6.5 हेक्टेयर भूमि पर सात हजार अमरूद के पौधों का क्लस्टर तैयार हो गया है। उद्यान विभाग ने इस परियोजना के जरिए 19 नए परिवारों को आर्थिक मजबूती की सौगात दी है।
विज्ञापन

तीन साल बाद यह पौधे फल देने लगेंगे। इससे अनुमानित 35 से 40 हजार क्विंटल अमरूद का उत्पादन होगा। इस क्लस्टर को विकसित करने के लिए पिछले एक साल से भूमि सुधार कार्य चल रहा था और अब पौधों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ढेलू पंचायत के इस क्लस्टर में ‘ललित’ और ‘हिसार सफेदा’ किस्मों के अमरूद के पौधे लगाए गए हैं। ‘ललित’ किस्म के अमरूद का अंदरूनी रंग लाल होगा, जबकि ‘हिसार सफेदा’ के फल का अंदर से सफेद रंग होगा। सीजन के दौरान ये अमरूद 80-100 रुपये प्रति किलो बिकते हैं और ऑफ सीजन में 150-200 रुपये प्रति किलो तक का मूल्य प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जोगिंद्रनगर उपमंडल में एकीकृत बागवानी विकास योजना मिशन के तहत किसानों को फलदार पौधों से आजीविका कमाने बारे प्रोत्साहित किया जा रहा है। लडभड़ोल क्षेत्र में भी उद्यान विभाग द्वारा किसानों को फलदार पौधों और सस्ते कृषि उपकरणों की सुविधा दी जा रही है। डोल और कोठी गांवों में भी ऐसे क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं, जिससे किसानों की आर्थिकी को और सुदृढ़ किया जाएगा।

उद्यान विभाग जोगिंद्रनगर की विकास अधिकारी डॉ. निधि ने बताया कि इस परियोजना के जरिए किसानों को स्थायी आय के स्रोत उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed