फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Seven, Suresh and Inshat will sing praises in Jogindernagar Ganesh Mahotsav

Mandi News: जोगिंद्रनगर गणेश महोत्सव में सात से, सुरेश और ईंशात करेंगे गुणगान

Mon, 02 Sep 2024 05:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 02 Sep 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Seven, Suresh and Inshat will sing praises in Jogindernagar Ganesh Mahotsav
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सात सितंबर से शुरू होने वाले गणेश महोत्सव में इस बार दस भजन संध्याओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के प्रसिद्ध भजन गायक गणपति की महिमा का गुणगान करेंगे। गणेश सेवा समिति के अध्यक्ष सचिन सूद ने बताया कि महोत्सव 7 सितंबर से 17 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहली भजन संध्या में सुरेश राठौर, दूसरी संध्या में शालू धीमान, तीसरी संध्या में रोहित कौंडल, चौथी संध्या में जोनी ठाकुर, पांचवीं भजन संध्या में निखिल राठौर प्रस्तुति देंगे। छठी संध्या में सोनम चौधरी, सातवीं में अमित मितू, आठवीं में कुमार विक्की, नौवीं संध्या में हिमाचली जोड़ी अर्जुन गोपाल व रंजना रघुवंशी, अंतिम संध्या में ईंशात भारद्वाज भजनों की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

गणेश महोत्सव की शुरुआत सात सितंबर को दोपहर बाद गणपति की भव्य शोभायात्रा के साथ होगी। इसके बाद मूर्ति की स्थापना पुराने पंजाब नैशनल बैंक के पास पंडाल में की जाएगी। 17 सितंबर को गणपति की प्रतिमा का विसर्जन मच्छयाल के बडोण स्थित गणेश घाट में किया जाएगा। इसी दौरान, बाल गणेश महोत्सव का आयोजन भी रामलीला मैदान में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि हर दिन गणेश भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था की जाएगी और भजन संध्याओं का आयोजन भी इसी दस दिवसीय कार्यक्रम का हिस्सा होगा। सुकाबाग में भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।


सलावकोट में छठा सार्वजनिक गणेश उत्सव सात से

सुंदरनगर (मंडी)। क्षेत्र के सलावकोट गांव में सात से 17 सितंबर तक छठा सार्वजनिक गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सात सितंबर को गणपति महाराज की मूर्ति की स्थापना हवन पाठ और पंडाल सजावट के साथ की जाएगी। स्थानीय निवासी श्रवण कुमार ने बताया कि हर दिन पंडाल में कथा पाठ और संध्या काल में आरती के साथ भजन संध्या आयोजित की जाएगी। 17 सितंबर को गणपति प्रतिमा का विसर्जन बीबीएमबी जलाशय में किया जाएगा। जनता से अनुरोध है कि वे इस 11 दिवसीय उत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed