फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Seven samples of cheese, chowmin, momo and water from fast food shops

Mandi News: फास्ट फूड दुकानों से भरे पनीर, चाउमिन, मोमो और पानी के सात सैंपल

Tue, 06 Aug 2024 07:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
Seven samples of cheese, chowmin, momo and water from fast food shops
फास्ट फूड के किचन में गंदगी होने पर दो के काटे चालान
विज्ञापन

पीलिया मामलों को लेकर खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम सतर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जोगिंद्रनगर में पीलिया मामलों के बीच खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने भी मोर्चा संभाल लिया है। फास्ट फूड दुकानों से विभागीय टीम ने मंगलावर को पनीर, चाउमिन, माेमो और पानी के सात सैंपल भरे। जिन्हें लैब में जांच के लिए भेजा गया है। इनकी रिपोर्ट प्राथमिकता के आधार पर लेने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि पीलिया फैलने के कारणों के तह तक पहुंचा जा सके।
जिला प्रशासन के निर्देश पर खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने जोगिंद्रनगर में डेरा डाल लिया है। मंगलवार को निरीक्षण करते हुए दो फास्ट फूड की दुकान के किचन में विभागीय टीम को गंदगी मिली है। इस पर दोनों के चालान काटे गए हैं। इनसे अब जवाब तलब किया जाएगा, जबकि फास्ट फूड की दुकानों से ही दो पनीर, दो चाउमिन, दो माेमो, एक पानी का सैंपल भी भरा गया है। इन्हें कंडाघाट स्थित लैब को भेजा गया है। आने वाले दिनों में विभागीय अभियान जारी रहेगा। फास्ट फूड समेत अन्य दुकानों का भी निरीक्षण कर साफ सुथरा खाना उपभोक्ताओं को मिलना सुनिश्चित किया जाएगा। ताकि जलजनित और अन्य रोगों से बचाव हो सके।
विज्ञापन

उधर, खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने कहा कि सात सैंपल भरे गए हैं। नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। दुकानदारों, ढाबा संचालकों और अन्य से आग्रह है कि सभी नियमों का पालन करें और अपने परिसर को साथ सुथरा रखें। निरीक्षण के दौरान खामी पाई जाने पर कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed