फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Seven months of power crisis, 120 families suffer

Mandi News: सात माह से बिजली संकट, 120 परिवार परेशान

Tue, 26 May 2026 03:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 03:49 AM IST
विज्ञापन
Seven months of power crisis, 120 families suffer
सात माह से बिजली संकट, 120 परिवार परेशान
विज्ञापन

ऊपरीधार पंचायत के तीन गांवों में दिक्कत
ट्रांसफार्मर का केवल एक फेज कर रहा काम
संवाद न्यूज एजेंसी

लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊपरीधार के गांव पतरैन, त्रिड और छनछेड़ के निवासी पिछले सात माह से बिजली की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। हालात ये हैं कि इन गांवों में हर दो से तीन दिन के अंतराल पर बिजली गुल हो जाती है और 10 से 12 घंटे तक नहीं आती। इस अव्यवस्था के कारण लोगों को समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है।
ग्रामीणों विजय कुमार, अच्छर सिंह, किशोरी लाल, सारू, खजाना राम, जय चंद, प्रेम सिंह, रमेश चंद, अनीता देवी, कली देवी, कृष्णा देवी, लाल सिंह, महेश्वर, आशु कुमार, विशाल आदि ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि गांव पतरैन में शिव मंदिर के पास स्थापित ट्रांसफार्मर का केवल एक ही फेज काम कर रहा है। दो फेज लंबे समय से खराब पड़े हैं। इस तकनीकी खामी के कारण क्षेत्र के लगभग 120 से 130 घरों में सुचारु रूप से बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बिजली बोर्ड को कई बार शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर की मरम्मत करने और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। इस संबंध में विद्युत उपमंडल लडभड़ोल के सहायक अभियंता शशि चौहान बताया कि यह समस्या उनके ध्यान में है। वर्तमान में वहां 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जिसकी क्षमता कम होने के कारण लोगों को सिंगल फेस पर ही लोड मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि पंचायतीराज चुनाव संपन्न होने के बाद ट्रांसफार्मर को बदलने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed