फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Seraj, Kamrunag and Chauhar Ghati cut off due to snowfall

बर्फबारी से सराज, कमरूनाग और चौहारघाटी का कटा संपर्क

Thu, 03 Feb 2022 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Seraj, Kamrunag and Chauhar Ghati cut off due to snowfall
मंडी की चौहारघाटी में हुई बर्फबारी। इससे संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं। - फोटो : Mandi
मंडी। जिले में बर्फबारी और बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। वीरवार को बर्फबारी के कारण सराज, कमरूनाग और चौहारघाटी शेष विश्व से कटी रही। यहां सड़कें, बिजली और पानी की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित रही।
विज्ञापन

50 से अधिक सड़कें बंद रहने से यातायात जाम रहा। एक दर्जन के करीब एचआरटीसी की बसें फंसी रही। अस्सी से अधिक ट्रांसफार्मर बंद होने से सौ से अधिक गांवों में अंधेरा पसरा है। प्रभावित क्षेत्रों में दूध, ब्रेड और सब्जी आदि की सप्लाई भी नहीं पहुंच पाई। बिजली गुल होने से पढ़ाई भी बाधित हुई है।
विज्ञापन

ये सड़कें हुई बाधित
वीरवार को हुई भारी बर्फबारी से 50 सड़कें अवरुद्ध हुई हैं। इनमें सदर क्षेत्र की सेगली से पाराशर, कथ्यारी-अंसार, राल्हा-शायरी, नाचन की शिमला-मंडी वाया तत्तापानी, पंडार-तात्तापानी, जनोल-जराल, करसोग क्षेत्र की निहरी-बालग, चौकी-शेगल, औकल-चंदकुफर- चुहानी, जच्छ- प्रेसी- पंगना, पांगना-मझनगन, कोट- देवीधर, जाछ- मशोगल, जच्छ-लोट, शिमला- मंडी वाया तत्तापानी, धनोटू-रोहांडा, कुकड़ीगलू- सरयाच, माटेल- कुटाची, सराज क्षेत्र की गड़ागुसैन- तपनाली घाट, बिलगाड़-मगरूगला वाया गागन, जनेहाद-थानेसर- बरयोगी, महच- देवरी, खौली-रेशन, राणाबाग-बिहानी-सेरी, जोगनी धार- बहलीधार, तपनाली-खौली, बिलागड़-मगरगला, छतरी-गाड़ागुसैनी, छतरी-जंजैहली वाया लस्सी, छतीन- थाच, नारायणगलू- शेटाधार, थाची- बिझार, थट्टा- सामलवास, थट्टा- रंगचा, सुधरानी- थट्टा, टिक्की-शेटाधार, थाची-डिडर, थाची- डीबर, बाली- थाची,लंबाथाच- शिल्हीबागी, कल्हानी- पंडोह, लंबाथच- च्यूणी, चेत-शेटरधार, जंजैहली-मगरगला, जंजैहली- रायगढ़- शिकारी माता, भंथल-सनारली, शंकर देहरा-रायगढ़- बंग भलवार- रेशान सड़कें बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्रंग लोक निर्माण विभाग उपमंडल झटिंगरी के सहायक अभियंता वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बर्फबारी से घटासनी-बरोट राजमार्ग सहित फियुंनगलू-सुधार, टिक्कन-थलटूखोड़, बरोट-मियोट और बोचिंग-लपास-रुलंग संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। मौसम साफ होने पर सड़कों को बहाल करवाया जाएगा। ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में ठप पड़े बिजली ट्रांसफार्मरों को विद्युत विभाग द्वारा ठीक करवाया जा रहा है।
....
कहां कितने ट्रांसफार्मर ठप
करसोग 05
जोगिंद्रनगर 01
बालीचौकी 34
सुंदरनगर 40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed