फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   senior citizen organise song program

वरिष्ठ नागरिकों ने सजाई संगीत की महफिल

Wed, 30 Nov 2016 09:57 PM IST
मंडी
मंडी Updated Wed, 30 Nov 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
senior citizen organise song program
मंडी में मेरी आवाज सुनो कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
मंडी।  खत्री सभा भवन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मेरी आवाज सुनो कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेरे अपने थीम पर आधारित प्रथम सांस्कृतिक संध्या कई मायनों में यादगार बन कर रह गई। जिसमें एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां वरिष्ठ नागरिकों की ओर से दी गईं। इन प्रस्तुतियों को संगीत सदन के संचालक उमेश भारद्वाज ने तैयार किया था। इस संध्या का आयोजन वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में किया गया। वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं से खचाखच भरे हाल में बैठे श्रोताओं में से ही लीला हांडा को मुख्य अतिथि तथा अवनिंद्र सिंह और साहित्यकार केआर पंछी को विशिष्ठ अतिथि बनाया गया।
विज्ञापन


मेरे अपने कार्यक्रम की पैट्रन पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष कृष्णा टंडन ने आयोजन के मूल उद्देश्य को बताया। कहा कि आज की पीढ़ी स्मार्ट फोन की गिरफ्त में आ चुकी है तथा वरिष्ठ नागरिक भी इस से अछूते नहीं रहे हैं। समस्या यह आ रही है कि एक कमरे में बैठकर भी परिवार के सदस्य आपस में बात नहीं कर रहे हैं। टीवी और स्मार्टफोन हमारी जिंदगी के खूबसूरत क्षणों को हमसे चुरा रहे हैं। साथ बैठकर भी हम सभी अकेले होते जा रहे हैं। युवा पीढ़ी घर के बड़े बुजुर्गों को अब एक अलग दृष्टि से देख रही है। इस मौके पर पुरातत्व प्रेमी अनिल शर्मा ने मेरे अपने के अस्तित्व में आने तथा इसकी गतिविधियों के बारे में रिपोर्ट पढ़ी। मंच संचालन नित्यदर्शी वैद्य, हेमंत शर्मा और निशि टंडन ने बखूबी निभाया। ओल्ड ब्वॉयज बैंड के वरिष्ठ कलाकारों नित्यदर्शी वैद्य, विनोद चौधरी, रामपाल शर्मा, यामिनी मल्होत्रा, विनोद बहल व विजय शर्मा ने प्रसिद्ध भजन सूरज की गर्मी से राग बिहाग में ..बंदिश बालम रे व मशहूर गाना है, अपना दिल तो आवारा गाकर धमाल मचा दिया। मुरारी शर्मा का भजन, यामिनी मल्होत्रा का गाना लौट के आजा मेरे मीत, शुक्ला शर्मा ने गजल तथा नगर परिषद मंडी की पूर्व अध्यक्ष सुशीला सोंखला ने ..गमें हयात का झगड़ा मिटा रहा है कोई.. गजल अपने अंदाज में पेश की। 74 वर्षीय रामपाल शर्मा ने पुराना फिल्मी गीत आज की मुलाकात बस इतनी गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में वॉयस आफ हिमालय संगीत प्रतियोगिता में सेकेंड रनर अप रहे गायक सर्वज्ञ ने मंडयाली गीत ..तेरे खौव्वे परा जाणा पेश किया। कार्यक्रम में 94 वर्षीय हेमराज कपूर को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed