फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Selection of 10 Diploma Engineers from Polytechnic College

Mandi News: बहुतकनीकी कॉलेज के 10 डिप्लोमा इंजीनियरों का चयन

Sat, 31 Jan 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Selection of 10 Diploma Engineers from Polytechnic College
सुंदरनगर (मंडी)। देश की नामी कंपनी ने राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर में पूल कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इसमें विभिन्न तकनीकी शाखाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। भर्ती प्रक्रिया में संस्थान के कुल 10 डिप्लोमा इंजीनियरों का चयन किया गया, जिन्हें कंपनी की ओर से 4.80 लाख रुपये वार्षिक का आकर्षक पैकेज दिया गया है।
विज्ञापन

इस प्लेसमेंट ड्राइव के तहत डिप्लोमा ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मेकेनिकल इंजीनियरिंग शाखाओं के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार और पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी की गई। अंतिम परिणाम में ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग से 4, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से 4 और मेकेनिकल इंजीनियरिंग से 2 विद्यार्थियों का चयन हुआ।
विज्ञापन

संस्थान के प्राचार्य नीरज उप्पल और प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी धीरज गुप्ता ने बताया कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और तकनीकी दक्षता का प्रतिफल है। बताया कि आने वाले समय में अन्य नामी कंपनियों को भी कैंपस प्लेसमेंट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed