{"_id":"6941512b34bf62aa630ac5a8","slug":"seema-sharma-became-the-first-woman-principal-from-ladbhadol-area-mandi-news-c-90-1-ssml1045-179541-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लडभड़ोल क्षेत्र से पहली महिला प्राचार्य बनी सीमा शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लडभड़ोल क्षेत्र से पहली महिला प्राचार्य बनी सीमा शर्मा
विज्ञापन
निहरी कॉलेज प्राचार्य सीमा शर्मा
मंडी। लडभड़ोल निवासी सीमा शर्मा ने क्षेत्र की पहली महिला प्राचार्य बनकर इतिहास रचा है। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय निहरी में प्राचार्य के रूप में विधिवत कार्यभार संभाल लिया है। उनकी यह उपलब्धि एक प्रेरक मिसाल है। छोटे से कस्बे से निकलकर उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
सीमा शर्मा ने निहरी काॅलेज में पदभार संभालने के बाद कहा कि दुर्गम क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता रहेगी। कॉलेज में गुणवत्ता आधारित शिक्षा को और प्रभावी बनाया जाएगा। कॉलेज में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।
सीमा शर्मा का शिक्षा जगत में लंबा अनुभव है। करीब 30 सालों से वह शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। वह इससे पहले वल्लभ कॉलेज मंडी में केमिस्ट्री विभाग में बतौर प्रोफेसर सेवाएं दे रही थीं। उनके पति डॉ. सुशील चंद्र बतौर सीएमओ सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके नाम भी लडभड़ाेल क्षेत्र से पहले सीएमओ होने का खिताब है। संवाद