फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Seeing the rush of passengers, 10 additional buses were run for Chandigarh.

Mandi News: यात्रियों की भीड़ देख चंडीगढ़ के लिए चलाईं 10 अतिरिक्त बसें

Mon, 04 Nov 2024 07:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 04 Nov 2024 07:55 AM IST
विज्ञापन
Seeing the rush of passengers, 10 additional buses were run for Chandigarh.
बस अड्डा मंडी में त्योहारी सीजन के बाद कार्य स्थल की तरफ लौटने के लिए टिकट बुक करवाने की लगी या
त्योहार मनाकर कार्य स्थलों को लौटने वाले लोगों के लिए निगम ने दी सुविधा
विज्ञापन

स्थानीय रूटों पर भी चलती रहीं बसें, लेकिन यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद अधिकांश लोग अपने कार्य स्थलों के लिए रवाना हो रहे हैं। हिमाचल से बाहरी राज्यों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थी और निजी कंपनियों और कार्यालयों में नौकरी कर रहे लोग वापसी कर रहे हैं। इसी के चलते मंडी बस अड्डा में रविवार को यात्रियों की खूब भीड़ उमड़ी। यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी ने मंडी से चंडीगढ़ के लिए 10 अतिरिक्त बसें चलाईं।
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी जाने वालों के लिए भी तीन अतिरिक्त बसों को वाया बद्दी होकर चड़़ीगढ़ भेजा गया। इस दौरान स्थानीय रूटों पर भी तय समय पर ही बसें चलती रहीं, लेकिन यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। एचआरटीसी की बसें न मिलने पर अधिकांश लोगों को निजी बसों में सफर करना पड़ा। लंबी यात्रा के लिए सीट बुकिंग को लेकर बस अड्डा पर यात्रियों की लंबी कतारें लगी रहीं। चंडीगढ़ के लिए टिकट बुकिंग के बाद अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। इस तरह सायं तक मंडी बस डिपो से 10 अतिरिक्त बसें चलाई गई।
विज्ञापन

मंडी से कोटली जा रही सुनैना, बिंद्रा देवी, रिवालसर जा रही विद्या, अनामिका, पत्नी के साथ कोटमार्स में ससुराल जा रहे किशन चंद और सत्या देवी सहित अन्य लोगों ने बताया कि एचआरटीसी बसों की अपेक्षा बस अड्डा पर निजी बसों का बोलबाला ज्यादा रहा। अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए करीब एक घंटा बसों का इंतजार करना पड़ा। बस स्टैंड से नसलोह जा रही बुजुर्ग महिला प्रेमी देवी ने बताया कि हमें तो घर पहुंचना है, बस चाहे एचआरटीसी हो या निजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, एचआरटीसी मंडी के बस अड्डा प्रभारी रोशन लाल ने बताया कि भाई दूज पर्व के चलते सभी स्थानीय रूटों पर तय समय अनुसार बसें चलती रहीं। यात्रियों की मांग पर केवल लंबी दूरी चंडीगढ़ और बद्दी के लिए 10 अतिरिक्त बसें लगाई हैं। इनमें चंडीगढ़ के लिए 7 बसें और वाया बद्दी चंडीगढ़ 3 बसों को भेजा गया। मौजूदा समय में मंडी डिपो में 150 बसें है। जिन्हें 194 रूटों पर नियमित रूप से चलाया गया है।

बॉक्स
धर्मपुर से दिल्ली और चंडीगढ़ को चली तीन अतिरिक्त बसें
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर से दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए एचआरटीसी ने यात्रियों की संख्या देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन किया। सवारियों में रीना देवी, बबली देवी, कश्मीर सिंह, प्यार चंद आदि ने बताया कि चंडीगढ़ के लिए बस सुविधा न होने पर उन्होंने निगम प्रबंधन से अतिरिक्त बस सुविधा देने की मांग उठाई। जिसे स्वीकारते हुए निगम प्रबंधन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए दो अतिरिक्त बसें चलाई गई। इसी तर्ज पर दिल्ली के लिए भी एक अतिरिक्त बस भेजी है। उधर, धर्मपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया कि सवारियों की मांग पर सोमवार को भी अतिरिक्त बसें दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed