फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Seeing the color of the apple, the governor said, wow this is a real organic fruit

सेब की रंगत देख राज्यपाल बोले, वाह ये है असल ऑर्गेनिक फल

Wed, 03 Aug 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Seeing the color of the apple, the governor said, wow this is a real organic fruit
राज्यपाल आर्लेकर के सराज पहुंचने पर उनके स्वागत में पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए प्रदेश के मुख्यमं? - फोटो : Mandi
मंडी/थुनाग। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र सराज पहुंचे। पारंपरिक अंदाज में लोगों ने उनका स्वागत किया। सर्किट हाउस में लगी प्राकृतिक खेती की प्रदर्शनी को देख वे गदगद दिखे। सराज के सेब की रंगत देख हैरान राज्यपाल बोले वाह यह है असल आर्गेनिक फल।
विज्ञापन

रसायनिक खेती छोड़ प्राकृतिक खेती अपनाने वालों की हौसला अफजाई करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों बागवानों ने बहुत प्रभावित किया है। असल में ये ही कर्मयोगी हैं। मुझे बहुत खुशी है कि हिमाचल के किसान प्राकृतिक खेती में देश का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को कम मेहनत में अच्छी लागत मिलेगी इसलिए हर किसान को चाहिए कि वह प्राकृतिक खेती को अपनाए। इस दौरान उन्होंने थुनाग क्षेत्र के महिला मंडलों के साथ संवाद किया। उन्होंने सराज को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए महिला मंडलों से पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि क्षेत्र की महिलाएं पूरी तरह से जागरूक हैं। उन्हें प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने और लोगों को राष्ट्रीयता की भावना से परिपूर्ण इस अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर शाम सीएम जयराम ठाकुर भी थुनाग पहुंचे। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी डॉ. साधना के साथ राज्यपाल से भेंट की। बता दें कि राज्यपाल सराज क्षेत्र के दो दिवसीय प्रवास पर हैं। बुधवार उन्होंने प्राकृतिक किसान मेला एवं किसान वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम में शिरकत की।

राज्यपाल आर्लेकर के सराज दौरे के दौरान उनके स्वागत में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नाटी के ?

राज्यपाल आर्लेकर के सराज दौरे के दौरान उनके स्वागत में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नाटी के ?- फोटो : Mandi

प्रदेश के राज्यपाल अपने सराज दौरे के दौरान उपस्थित लोगों व विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को सं

प्रदेश के राज्यपाल अपने सराज दौरे के दौरान उपस्थित लोगों व विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को सं- फोटो : Mandi

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed