फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Seed center locked, farmers returning disappointed

Mandi News: बीज केंद्र पर ताला, मायूस लौट रहे किसान

Wed, 21 May 2025 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Seed center locked, farmers returning disappointed
भांबला (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल के भांबला में बीज भंडार केंद्र पर ताला लगा होने से किसान बिना बीज के लौट रहे हैं। किसानों का कहना है कि वह एक सप्ताह से ज्वार, बाजरा, धान और मक्की के बीज लेने पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें बेरंग लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीज कब मिलेंगे, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। कृषि विभाग का कर्मचारी बीते शनिवार को आया था, लेकिन किसानों को इसकी जानकारी नहीं थी। इस कारण हर रोज किसानों को मायूस होकर खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। किसानों ने मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से मांग की है कि कृषि विभाग की इस तरह की लापरवाही पर संज्ञान लिया जाए।
विज्ञापन

उधर कृषि विषयवाद विशेषज्ञ सरकाघाट डॉ. रोहित शर्मा ने कहा कि कृषि विभाग में कर्मचारियों की कमी होने की वजह से यह समस्या आई है। विभाग का एक कर्मचारी दो से तीन जगहों पर कृषि बीज वितरित कर रहे हैं। विभाग में कर्मचारियों की कमी को लेकर उच्चाधिकारियों अवगत करवा दिया है। जैसे ही कर्मचारियों की कमी दूर होगी ,समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed