फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Secretaries will be held accountable if plastic waste is found.

Mandi News: प्लास्टिक कचरा मिलने पर सचिवों की जवाबदेही होगी तय

Fri, 02 Jan 2026 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 02 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Secretaries will be held accountable if plastic waste is found.
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर उपमंडल की पंचायतों में प्लास्टिक कचरा मिलने पर अब पंचायत सचिवों की भी जवाबदेही तय होगी। खुले में गंदगी फैलाने वालों से 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। पहले जुर्माना राशि पांच हजार रुपये थी। विकास खंड चौंतड़ा में नए साल में स्वच्छता अभियान को शीर्ष पर ले जाने को लेकर यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

क्लस्टर स्तर पर भी पंचायतों की स्वच्छता पर निगरानी होगी। इसमें पंचायत प्रधान और सचिव सक्रिय तौर पर अपनी-अपनी पंचायतों में स्वच्छता की स्टेटस रिपोर्ट भी पंचायती राज विभाग के अधिकारिक व्हाट्स एप ग्रुप पर अपडेट करेंगे। मंडी-पठानकोट हाईवे से सटी चौंतड़ा, सैंथल पडै़न, सगनेहड़, ऐहजू, मटरू, तलकेहड़, टिकरी मुशैहरा, मोहनघाटी और रड़ा भंखेड व पस्सल पंचायत को क्लस्टर स्तर पर शामिल कर यहां पर स्वच्छता अभियान की निगरानी भी सीसीटीवी कैमरों से करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी चौंतड़ा अनुभव तनवर ने कहा कि मंडी-पठानकोट हाईवे से सटी पंचायतों में कचरे के हॉट-स्पॉट पर सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी बढ़ाने पर विचार-विमर्श जारी है। फिलहाल निगरानी के साथ जिम्मेदारी तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed