{"_id":"582de1574f1c1b61369006fe","slug":"seceratary-commite-sucide","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ निगल पंचायत सचिव ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला पदार्थ निगल पंचायत सचिव ने दी जान
मंडी
Updated Thu, 17 Nov 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
poison
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। क्षेत्र में पंचायत सचिव ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान दे दी। बताया जा रहा है कि जहर खाने के बाद पंचायत सचिव ने अपने किसी दोस्त को फोन पर इसकी सूचना दी। मगर तब तक देर हो चुकी थी। पंचायत सचिव को नाजुक हालत में मंडी के जोनल अस्पताल भर्ती किया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोहर क्षेत्र के एक पंचायत सचिव ने वीरवार अचानक किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और तबीयत खराब होने पर उसे मंडी जोनल अस्पताल भर्ती किया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वह वीरवार को पंचायत घर नहीं पहुंचा था तथा किसी खंड विकास अधिकारी कार्यालय गोहर की बैठक में भाग लेने गया हुआ था मगर वह बैठक में भी नहीं पहुंचा था। दिन के समय उसे स्थानीय लोगों ने स्यांज कस्बे में देखा था। इस दौरान शाम के समय उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे मंडी जोनल अस्पताल भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान पंचायत सचिव ने दम तोड़ दिया। गोहर थाना प्रभारी रूप सिंह ने मंडी सदर थाना से जहरीले पदार्थ से हुई गोहर क्षेत्र के किसी व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिलने की पुष्टि की है। थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करने के बाद इसे परिजनों को सौंपा जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि पंचायत सचिव ने किन कारणों से जहर खाया इसकी जांच की जाएगी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन