फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Search for 80 temples of Chhoti Kashi. Department: Chandrashekhar.

छोटी काशी के 88 मंदिरों की खोज करें विभाग : चंद्रशेखर

Mon, 20 Jan 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Search for 80 temples of Chhoti Kashi. Department: Chandrashekhar.
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला आयोजन की साधारण सभा की अध्यक्षता करते हुए धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि मंडी को छोटी काशी के नाम से जाना जाता है। यहां पर 88 से अधिक मंदिर होने की बात की जाती है, लेकिन यहां पर मंदिरों की इतनी संख्या नजर नहीं आती है। उन्होंने भाषा एवं संस्कृति विभाग समेत अन्य विभागीय अधिकारियों को छोटी काशी के मंदिरों की खोज करने के निर्देश दिए। खोज के बाद आंकड़ा उपलब्ध होगा, उसी को लेकर आगे बढ़ा जाएगा। अभी तक 44 देवी-देवताओं के मंदिर होने की ही अलग-अलग माध्यमों से जानकारी है।
विज्ञापन

सर्व देवता सेवा समिति के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा ने कहा है कि पिछले साल संस्कृति सदन में 85 देवी-देवताओं के ठहराव की व्यवस्था की गई थी। इस साल कम से कम 100 देवी-देवताओं के उनके देवलुओं के साथ ठहराव की व्यवस्था का प्रयास रहेगा। शिवरात्रि मेले के लिए 216 देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया जाता है।
विज्ञापन

इसमें से 193 देवी-देवता हर साल शिवरात्रि मेले में हजारों देवलुओं के साथ पहुंचते हैं। संस्कृति सदन में जल शक्ति विभाग का कार्यालय संचालित हो रहा है। इससे वहां पर देवी-देवताओं के ठहराव के लिए स्थान कम पड़ गया है। इस दौरान शहर के कुछ बुद्धिजीवियों ने कहा कि मशरूम ग्रोथ की तरह देवी देवताओं का आंकड़ा बढ़ रहा है। हर कोई देवी-देवता का रथ बना कर शिवरात्रि महोत्सव में पहुंच कर सुविधाओं समेत नजराने की मांग कर रहा है। इसलिए प्राचीन और पंजीकृत देवी-देवताओं को ही शिवरात्रि मेले में बुलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed