फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   SDRF imparts disaster management training to students

Mandi News: एसडीआरएफ ने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

Thu, 27 Nov 2025 05:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 05:43 PM IST
विज्ञापन
SDRF imparts disaster management training to students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंडोह (मंडी)। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह के विद्यार्थियों को राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने वीरवार को आपदा प्रबंधन से जुड़ा व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों को बाढ़ जैसी आपदा स्थितियों में सुरक्षित तरीके से बचाव कार्य करने की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों ने सीपीआर, बेसिक लाइफ सपोर्ट, फर्स्ट रिस्पांडर, मेडिकल फर्स्ट रिस्पांडर और ब्लीडिंग कंट्रोल जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों को सीखा।

एसडीआरएफ मंडी इकाई की ओर से विद्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीम ने विद्यार्थियों को एसडीआरएफ की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। एसडीआरएफ टीम का नेतृत्व राज्य आपदा मोचन बल मध्य खंड मंडी के प्रभारी खजाना राम ने किया। उनके साथ विनोद ठाकुर, देवेंद्र कुमार, बलविंद्र सिंह, मदन लाल, सुनील दत्त, रमेश कुमार समेत कुल 22 जवानों ने विद्यार्थियों और स्टाफ को प्रशिक्षण दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed