{"_id":"692af321f6dadcf790070317","slug":"sdm-karsog-gave-career-tips-to-the-children-mandi-news-c-90-1-mnd1001-177744-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एसडीएम करसोग ने बच्चों को दिए कॅरिअर टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एसडीएम करसोग ने बच्चों को दिए कॅरिअर टिप्स
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने उपमंडल करसोग की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शैंधल का निरीक्षण किया। उन्होंने अपना विद्यालय एडॉप्शन कार्यक्रम के तहत इस स्कूल को गोद लिया है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कक्षाओं की शिक्षण व्यवस्था, स्वच्छता और मिड-डे मिल व्यवस्था को जांचा।
एसडीएम ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और उन्हें कॅरियर काउंसलिंग संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। उन्होंने छात्रों की रुचि को जाना और रुचि के अनुसार विभिन्न विषयों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना चाहिए। बच्चों से आग्रह किया कि वे स्वस्थ जीवन शैली को अपनाएं और योग एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर लें। बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी नियमित रूप से पढ़ाई करते रहें और परीक्षा से संबंधित तनाव न लें।
विज्ञापन
कॅरिअर काउंसलिंग पर उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी प्रक्रिया है जो किसी विद्यार्थी का मार्गदर्शन करती है। शिक्षा और जीवन के बारे में निर्णय लेने में मदद करती है। इसलिए विद्यार्थियों को अपनी रुचि व कौशल को जानकर सही कॅरिअर विकल्प का चुनाव करना चाहिए। संवाद