{"_id":"6a057281d4f4ff0ae90425a6","slug":"schoolgirl-dies-after-being-hit-by-tempo-in-jogindernagar-accident-occurs-on-mandi-pathankot-highway-near-ehju-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident In Mandi: जोगिंद्रनगर में टेंपो की चपेट में आने से छात्रा की मौत, मंडी-पठानकोट हाईवे पर हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident In Mandi: जोगिंद्रनगर में टेंपो की चपेट में आने से छात्रा की मौत, मंडी-पठानकोट हाईवे पर हादसा
Thu, 14 May 2026 12:29 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 14 May 2026 12:29 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में वीरवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूली छात्रा की मौत हो गई। मृतक छात्रा की पहचान 17 वर्षीय अनु पुत्री पुन्नू राम निवासी बैजनाथ के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर उपमंडल के एहजू के समीप वीरवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूली छात्रा की मौत हो गई। तेज रफ्तार टेंपो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल छात्रा ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक छात्रा की पहचान 17 वर्षीय अनु पुत्री पुन्नू राम निवासी बैजनाथ के रूप में हुई है। वह एहजू के सरकारी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही थी। बताया जा रहा है कि अनु मचकेहड़ स्थित अपने मामा के घर से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान एहजू के समीप सड़क पार करते समय वह एक टेंपो की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से छात्रा को गंभीर हालत में बैजनाथ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन