{"_id":"69b15ce13d00e5331f077327","slug":"schoolboy-travels-hanging-from-the-rear-step-of-a-government-bus-corporation-unaware-mandi-news-c-90-1-mnd1020-188810-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सरकारी बस की पिछली सीढ़ी पर लटक स्कूली बच्चे ने किया सफर, निगम अनजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सरकारी बस की पिछली सीढ़ी पर लटक स्कूली बच्चे ने किया सफर, निगम अनजान
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर बस डिपो की पिछली सीढ़ी पर लटककर सफर करता बच्चा। स्त्रोत्- वीडियोग्रैब
ऊना में हादसे के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था, वायरल वीडियो ने खोली पोल
जोगिंद्रनगर डिपो की बस में 10-12 साल का बच्चा जोखिम भरा सफर करता दिखा
संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर लापरवाही सामने आई है। जोगिंद्रनगर एचआरटीसी डिपो की एक चलती बस की पिछली सीढ़ी पर लटककर एक स्कूली बच्चा सफर करता दिखाई दिया। इस खतरनाक सफर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में चिंता और आक्रोश देखने को मिला। हालांकि यह वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है। ऊना जिले में निजी स्कूल बस की चपेट में आने से एक बच्ची की दर्दनाक मौत के बाद इस तरह की घटना ने लोगों की चिंता और भी बढ़ा दी है।
बताया जा रहा है कि एचआरटीसी की यह बस जोगिंद्रनगर–गलमाठा–पधर रूट पर चलती है। वायरल वीडियो में करीब 10 से 12 वर्ष का एक स्कूली बच्चा बस की पिछली खुली सीढ़ी पर बैठकर सफर करता दिखाई दे रहा है। उसके पास न तो सुरक्षित बैठने की जगह है और न ही किसी तरह का सहारा। बस पहाड़ी सड़क पर तीखे मोड़ों से गुजर रही है, जहां जरा सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। हैरानी की बात यह है कि बस चालक और परिचालक को इसकी भनक तक नहीं लगी। इससे परिवहन व्यवस्था में गंभीर लापरवाही उजागर होती है।
वायरल वीडियो एक बाइक सवार ने रिकॉर्ड किया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने इसे बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बताते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर, बस चालक का कहना है कि इस रूट पर बस आखिरी बार छह मार्च को गई थी, लेकिन बस के पीछे बच्चे के लटके होने की कोई जानकारी उसे नहीं थी। वहीं, एचआरटीसी जोगिंद्रनगर के अड्डा प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी निगम को मिल चुकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चालक और परिचालक से प्रारंभिक पूछताछ की गई है और विभागीय स्तर पर जांच जारी है। उन्होंने बताया कि संबंधित बस पिछले पांच दिनों से अपने रूट पर नहीं गई है और फिलहाल वर्कशॉप में उसकी मरम्मत का काम चल रहा है। उधर, एचआरटीसी धर्मशाला मंडल के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि मामले की जांच करवाई जाएगी।