{"_id":"b659327f942f250491b60623c708dca1","slug":"school-anual-function-hindi-news-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारती सर्वश्रेष्ठ छात्रा और अनु सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारती सर्वश्रेष्ठ छात्रा और अनु सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, नैरचौक
Updated Fri, 22 Jan 2016 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंगरोटू ने शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया। समारोह की अध्यक्षता आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने की। उन्होंने पाठशाला की मेधावी छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर प्रकाश चौधरी ने स्थानीय स्कूल के नए भवन के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
उन्होंने स्कूल की चारदिवारी के लिए 50 हजार रुपये तथा एक कमरे के शेष कार्य के लिए एक लाख रुपये तथा स्थानीय स्कूल की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए दस हजार रुपये देने की घोषणा की। विद्यालय की प्रधानाचार्य शकुंतला ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में अनु, प्रियंका, हेमलता, प्रियंका, दीक्षा, खुशबू, स्नेहलता, दीक्षा, पल्लवी, शैली, ललिता, श्वेता, अदिति, पल्लवी, दीक्षा, अदिति दो, वनीता, आस्था, भारती, तारा, दामनी, अंजलि, स्नेहलता, भावना, आस्था, शिवानी, रिया, श्रुति, महक, बनीता, ममता, भावना, मंजू, वर्षा, मिनाक्षी, पुष्पलता, गरिमा, आस्था, प्रियंका, दिक्षा, अनु, नेहा, शिवानी, तारा, अंजलि, सपना, दिप्ति और रीता के नाम शामिल है।
विज्ञापन
बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब अनु के नाम रहा। जबकि बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब भारती ने हासिल किया। कार्यक्रम में अजय ठाकुर, डूम सिंह, दिनेश नायक, महेंद्र गुप्ता, सुख राम ठाकुर, एनपी परमार, केसी यादव, उच्च शिक्षा उप निदेशक सुशील पुंडीर तथा प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक केडी शर्मा व अन्य मौजूद थे।