फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   school activity

अंकिता बनी बेस्ट स्टूडेंट आफ द ईयर

Thu, 19 Dec 2019 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
school activity
पनारसा के कैविएट लैक्टर स्कूल में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावियों को पुरस्क? - फोटो : Mandi
नगवाईं (मंडी)। स्नोर घाटी के कैविएट लैक्टर स्कूल पनारसा में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। एसडीएम बंजार मनीराम भारद्वाज विशेष अतिथि मौजूद रहे। स्कूल के मुख्य शिक्षक कुशाल राज ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 11 हजार रुपये की राशि प्रोत्साहन स्वरूप भेंट की। उन्होंने वर्ष भर की गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इसमें आरव, आर्यन, हर्ष, रितिका, गौरव, श्याम ठाकुर, तमन्ना, अंकिता, इशिता, सानिया, रितिका, नमन, शुभम, इशांत, हिमानी, इशिता, मोहित, कमलेश, इशानवी, अदिति, सृष्टि, लक्ष, जीविका भारती, दिवांशी, दक्ष, अर्चना, अनवी, इशिता, वंशिका, आरव, सूर्यांश, पार्थिव, अदिति भारद्वाज, गौरव, अलीशा, पुष्पेश, सिमरन, अनिरुद्ध, साक्षी, सुदीक्षित, श्रेया, तनिशा, ऐश्वर्या, प्रिया, अंकिता, जयप्रकाश, इशिता, सानिया, करण, इशिता, कुलदीप और मनीष शामिल रहे। सम्मान पाकर मेधावी चहक उठे। उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष उधम सिंह सेन, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष खीरामणी सहित स्कूल प्राध्यापक एवं अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed