सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम ने वीरवार को सामुदायिक भवन महादेव में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक निदेशक लाल सिंह कौशल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
लाल सिंह कौशल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अल्पसंख्यक और दिव्यांगजनों के लिए अनेक कार्यक्रम और योजनाएं शुरू की हैं। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार और प्रबंधक सीएल शर्मा ने उपस्थित लोगों को निगम की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी सुंदरनगर धर्मशिला, तहसील कल्याण अधिकारी गोहर दिवाकर, ग्राम पंचायत महादेव के प्रधान नीलकमल, उप प्रधान दुनी चंद, वार्ड पंच उत्कर्ष, लालमन आदि मौजूद रहे। संवाद