Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Scanned OMR sheet for the first time in the presence of the candidate

Mandi News: पहली बार अभ्यर्थी की उपस्थिति में ही स्कैन की गई ओएमआर शीट

Thu, 26 Feb 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Scanned OMR sheet for the first time in the presence of the candidate
162 ने दी वरिष्ठ रेजिडेंट-ट्यूटर स्पेशलिस्ट भर्ती परीक्षा
विज्ञापन

389 वर्ग-1 राजपत्रित पदों के लिए चल रही है भर्ती प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी की ओर से बुधवार को वरिष्ठ रेजिडेंट-ट्यूटर स्पेशलिस्ट के 389 वर्ग-1 राजपत्रित कार्यकाल आधारित रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती परीक्षा ली गई। परीक्षा का आयोजन एसएलबीएस गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के परिसर में किया गया, जिसमें कुल 185 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 162 उपस्थित हुए।
पहली बार विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा केंद्र पर ही ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग की व्यवस्था की गई। ओएमआर शीट्स को सील करने से पूर्व अभ्यर्थियों की उपस्थिति में ही स्कैन किया गया, जिससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।
विज्ञापन

यह भर्ती प्रक्रिया राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए इस बार विशेष व्यवस्था की गई। विश्वविद्यालय ने बताया कि अंतरिम उत्तर कुंजी 26 फरवरी को जारी की जाएगी। यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति हो तो वह संबंधित प्रमाणों सहित 27 फरवरी तक coemedicaluniv.mandi@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम मार्च 2026 के प्रथम सप्ताह में घोषित किए जाने की संभावना है। जबकि काउंसलिंग मार्च 2026 के द्वितीय सप्ताह में आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से आधिकारिक सूचना के लिए नियमित रूप से वेबसाइट देखने का आग्रह किया है। उधर, यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि नियमानुसार भर्ती परीक्षा ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed