{"_id":"6a79b11e16ed2e8366071fad","slug":"sawan-month-devotees-throng-shiva-temples-kheer-distribution-held-mandi-news-c-90-1-ssml1025-208457-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन माह : शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, खीर के लगे भंडारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन माह : शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, खीर के लगे भंडारे
विज्ञापन
बाबा भूतनाथ मंदिर मंडी में शिव दर्शनों के लिए कतार में खडे श्रद्धालू। संवाद
मंडी। सावन के चौथे और अंतिम सोमवार को मंडी शहर के प्रमुख शिवालयों में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सुबह साढ़े चार बजे से श्रद्धालु शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए कतारों में खड़े रहे। पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु अपने साथ जल, दूध, भांग-धतूरा सहित फल-फूल लेकर शिवालयों में पहुंचे।
बाबा भूतनाथ मंदिर, पंचवक्त्र मंदिर, अर्द्धनारीश्वर और महामृत्युंजय मंदिर सुबह से ही हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर गूंजते रहे। शहर के मंदिरों और चौराहों पर मंदिर समितियों और जन सहयोग से खीर के भंडारे लगाए गए। एकादश रूद्र मंदिर में हर वर्ष की भांति लगने वाले अन्न और खीर भंडारे को सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया। अंतिम सोमवार होने के कारण बाजारों में दिनभर लोगों की आवाजाही लगी रही। इस कारण सड़कों पर भी रुक-रुक कर जाम जैसी स्थिति बनी रही।
शिव दर्शन के लिए मंदिरों के बाहर लगी श्रद्धालुओं की कतारों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और मंदिर कमेटियों की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा कर्मी और पुलिस बल तैनात रहा। भूतनाथ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि उत्तर पंचांक के अनुसार उत्तर भारत में 10 अगस्त को अंतिम सोमवार के साथ ही सावन माह संपन्न हो गया। हालांकि, महाराष्ट्र में 13 अगस्त से सावन माह शुरू होगा।