फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   save girl child

सरकारी स्कूलों में मेरी लाडली कार्यक्रम की रिपोर्ट तलब

Wed, 16 Mar 2016 04:52 PM IST
मंडी।
मंडी। Updated Wed, 16 Mar 2016 04:52 PM IST
विज्ञापन
save girl child
हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की परीक्षा हुई समाप्त - फोटो : अमर उजाला

जिले के सरकारी स्कूलों में मेरी लाडली कार्यक्रम की रिपोर्ट उच्च शिक्षा विभाग ने तलब की है। सभी सरकारी स्कूलों को मेरी लाडली कार्यक्रम की रिपोर्ट दो दिनों के भीतर उपनिदेशक कार्यालय फोटो सहित भेजनी होगी। मामले में कोताही बरतने वाले स्कूल मुखिया के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।

विज्ञापन

डीसी मंडी संदीप कदम के प्रयासों से जिला मंडी में मेरी लाडली कार्यक्रम शुरू किया गया है।

जिसके तहत लिंगानुपात को सही स्तर पर लाने के लिए कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत बेटी पैदा होने पर प्रशासन लाडली के घर पहुंच बधाई दे रहा है। इसी तरह जागरूकता के लिए जिले के सरकारी स्कूलों में आयोजित होने वाले किसी भी कार्यक्रम में मेरी लाडली संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जिनमें भाषण, चित्रकला, रैली समेत अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं। जिनकी रिपोर्ट उच्च शिक्षा विभाग ने मांगी है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कार्यक्रम का फोटो समेत अन्य जानकारी स्कूल प्रबंधन को देनी होगी। ताकि आगामी कार्रवाई के लिए समेकित रिपोर्ट बनाई जा सके। मेरी लाडली अभियान सोशल मीडिया, स्कूल और अन्य माध्यमों से घर-घर पहुंचाया जा रहा है। सभी को बेटियों के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जिले के कुछ खंडों में लिंगानुपात चिंताजनक स्थिति पर पहुंच गया था। जिसे सुधारने के उद्देश्य से ही मेरी लाडली अभियान शुरू किया गया है। इधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुशील पुंडीर ने बताया कि सभी मेरी लाडली के तहत किए गए जागरूकता गतिविधियों की रिपोर्ट तय समय पर भेजें। मामले में कोताही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed