फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Satya Sai's palanquin festival celebrated with pomp in Mandi

मंडी में धूमधाम से मनाया सत्य साईं का पालकी उत्सव

Sun, 20 Nov 2022 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Satya Sai's palanquin festival celebrated with pomp in Mandi
मंडी में साई बाबा के जन्म दिवस पर निकली शोभा यात्रा में भाग लेते भक्त संवाद - फोटो : Mandi
मंडी। श्री सत्य सांई बाबा के 97वें जयंती के उपलक्ष्य पर मंडी शहर में पालकी उत्सव मनाया गया। इस दौरान शहर में सत्य साईं की पालकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। साथ में 12 देवी-देवताओं के रथ भी शहर में पहुंचे। इस दौरान देवध्वनियों से पूरा शहर गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

लोगों ने देवी-देवताओं के साथ सत्यसाईं का आशीर्वाद भी लिया। इस अवसर पर माता खुआ रानी मंदिर के समीप स्थित बाबा सत्य साईं मंदिर में पालकी उत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में माता काली चामुंडा स्कूल बाजार और देव माहुंनाग टारना की अगुवाई में 12 देवी-देवताओं ने शिरकत की। इस दौरान गोल पौड़ी के समीप आशीर्वाद भवन में भंडारे का भी आयोजन भी किया। इसमें सैकड़ों लोगों ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

श्री सत्य साई बाबा भजन मंडल संयोजक दीपक शर्मा और संस्था संयोजक डॉ. वाईपी सरोच ने बताया कि बाबा के जन्मोत्सव की बेला पर रविवार को देवी-देवताओं की अगुवाई में पालकी उत्सव मनाया गया। 12 देवी-देवताओं की मौजूदगी में शहर भर में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। साई मंदिर से बाबा भूतनाथ, चौहटा, सेरी बाजार होकर मोती बाजार और समखेतर से सांई मंदिर तक शोभायात्रा निकाली। इसमें माता काली चामुंडा स्कूल बाजार, माता महाकाली पुरानी मंडी, देव माहूंनाग टारना, नैणा माता टारना, चतुर्भुजा पुरानी मंडी, नवदुर्गा टांडू, श्यामा काली नेरी मैगल, थांप चंजवीर नेरी मैगल, नैणा माता विस्को मंडी, साकंबरी माता सैण समेत कई अन्य देवी-देवताओं ने शिकरत की। शहरवासियों को एक बार फिर से महाशिवरात्रि जैसा नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने अपने देवी देवताओं के आगे नतमस्तक होकर उनका आशीर्वाद लिया और मनौती चढ़ाई। बता दें कि 23 नवंबर को साईं मंदिर में श्री सत्य साई बाबा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर भजन-कीर्तन के अलावा शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed