फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sarkaghat has no gynecologist, women are returning without treatment

Mandi News: सरकाघाट में स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं, बिना उपचार लौट रहीं महिलाएं

Thu, 18 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sarkaghat has no gynecologist, women are returning without treatment
सरकाघाट (मंडी)। नागरिक अस्पताल सरकाघाट में स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने से महिला रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपचार के लिए अस्पताल पहुंचने वाली महिलाओं को बिना जांच और उपचार के निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महिला रोगियों को निजी अस्पतालों का रुख कर उपचार करवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वीरवार को नागरिक अस्पताल में महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर लगाया गया, लेकिन महिला रोगियों को दूसरे अस्पतालों में उपचार का परामर्श दिया गया।
विज्ञापन

धर्मपुर के बरडाणा से उपचार के लिए पहुंची पिंकी देवी ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। उपचार के लिए सरकाघाट अस्पताल आई हूं लेकिन यहां पर बताया गया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श लिया जाए। अब निराश होकर वापस जाना पड़ रहा है। दारपा के दरोह की रहने वाली महिला उर्मिला देवी ने बताया कि पेट में दर्द की शिकायत के कारण अस्पताल पहुंचीं थी लेकिन चिकित्सक न होने के कारण हमीरपुर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत उपप्रधान सुनील शर्मा ने बताया कि गांव में बहुत ऐसी महिलाएं हैं जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। उन्हें उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है। कांग्रेस नेता पवन ठाकुर का कहना है कि चिकित्सकों के पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जा रहा है। जल्द ही सरकाघाट अस्पताल में भी रिक्त पदों पर तैनाती कर दी जाएगी।
बाक्स
कुछ समय पहले ही अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त हुआ है। अस्पताल में आने वाली महिला रोगियों को मजबूरन अन्य अस्पतालों में परामर्श के लिए भेजना पड़ रहा है। रिक्त पद को भरने के लिए उच्च अधिकारियों से पत्राचार किया गया है। जल्द ही रिक्त पद को भर दिया जाएगा।

-संजीव कुमार, एसएमओ, नागरिक अस्पताल सरकाघाट

बाक्स
क्षेत्र की समस्याओं को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया गया है। चिकित्सकों की कमी का मामला भी हाल ही में जोरदार तरीके से उठाया है। आम जनता के मुद्दों पर संवेदनहीन सरकार कुछ नहीं कर रही है।
-दिलीप ठाकुर, विधायक सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed