फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sarkaghat entered the finals by defeating Baldwara in basketball.

Mandi News: बास्केटबाल में बलद्वाड़ा को हराकर सरकाघाट ने फाइनल में किया प्रवेश

Sat, 11 Oct 2025 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Sarkaghat entered the finals by defeating Baldwara in basketball.
कन्या स्कूल मंडी में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दमखम दिखाते
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या मंडी में अंडर-14 आयु वर्ग की 40वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज शनिवार को हुआ। इसका शुभारंभ कांग्रेस नेता चंपा ठाकुर ने किया। स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य अनिल कटोच ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी चंचल सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में हैंडबाल, बास्केटबाल, फुटबाल, हॉकी प्रतियोगिताएं होंगी। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिला मंडी के 11 स्कूलों के 174 खिलाड़ी छात्र भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में बास्केटबाल का मैच सरकाघाट व बलद्वाड़ा के बीच खेला गया। इसमें सरकाघाट ने 61-41 से बलद्वाड़ा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मौके पर शिक्षा विभाग की तरफ से तेज सिंह, मोतीराम, चंदन कटोच, मुकेश कुमार, इंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार, दुर्गा देवी, ठाकुर दास, संजय कुमार, मदन लाल व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed