फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sarita topped in high jump, Sakshi topped in shot put.

Mandi News: ऊंचीकूद में सरिता, शाटपुट में साक्षी रहीं अव्वल

Sat, 09 Nov 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sarita topped in high jump, Sakshi topped in shot put.
मंडी। राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी की वार्षिक एथलेटिक्स मीट में खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। समापन समारोह में शनिवार को महाराजा लक्ष्मण सेन काॅलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. पदम सिंह गुलेरिया ने मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। 200 मीटर दौड़ में प्रेरणा प्रथम, कविता ठाकुर द्वितीय और चेतना तृतीय रहीं।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में कनिका पहले, ऋतिका दूसरे और कविता तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर में रोशनी प्रथम, कविता द्वितीय और निशा तृतीय रहीं। डिस्कस थ्रो में साक्षी ने पहला, सोनिया ने दूसरा और हेमलता ने तीसरा स्थान अर्जित किया। 100 मीटर दौड़ में हेमलता ने प्रथम, कविता ठाकुर ने दूसरा और चित्रा ने तीसरा स्थान अर्जित किया। ऊंची कूद में सरिता ने प्रथम, प्रेरणा द्वितीय और कविता तृतीय रहीं। शाटपुट में साक्षी ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय और सानिया ने तृतीय स्थान अर्जित किया। जैवलिन थ्रो में साक्षी ने प्रथम, कविता शर्मा ने द्वितीय और शिवानी ने तृतीय स्थान हासिल किया। लंबी कूद में हेमलता ने पहला, कविता ठाकुर ने दूसरा और चेतना ने तीसरा स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन

200 मीटर पुरुष वर्ग में रोहित ने प्रथम, लतेश कुमार ने द्वितीय और उपेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में भूलेश कुमार ने प्रथम, चेतन कुमार दूसरे, लाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में शशि ठाकुर प्रथम, राहुल द्वितीय और रोहन तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में प्रथम ने प्रथम स्थान अर्जित किया। आर्यन ठाकुर ने दूसरा और भवन कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबीकूद में उपेंद्र कुमार प्रथम, राहुल दूसरे और भुलेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद पुरुष वर्ग में उपेंद्र कुमार प्रथम, रोहन दूसरे नीतीश तीसरे स्थान पर रहा। शाटपुट में सिद्धार्थ ने प्रथम राहुल ने दूसरा और अंशुल ने तृतीय स्थान अर्जित किया। जैवलिन थ्रो में पुष्पेंद्र कुमार ने प्रथम लीलामणी ने दूसरा और जगदीश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

100 मीटर दौड़ में दीक्षित प्रथम, नीतीश द्वितीय और उदय तृतीय रहे। कॉलेज स्टाफ वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सहायक प्रो. अदिति शर्मा ने प्रथम स्थान अर्जित किया। सहायक प्रो. माधवी जोशी दूसरे और सहायक प्रो. वंदना तीसरे स्थान पर रहीं। म्यूजिकल चेयर रेस में सहायक प्रो. अदिति शर्मा प्रथम, सहायक प्रो. डाॅ. विपाशा द्वितीय और प्रो. अंजू बाला तृतीय रहीं। 100 मीटर दौड़ में महाविद्यालय स्टाफ वर्ग में सहायक प्रो. विजय कुमार ने पहला, सहायक प्रो. ललित ठाकुर ने दूसरा और सहायक प्रोफेसर निर्मल सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। खेल अधिकारियों में मनोज कुमार, निर्मल सिंह और चमन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed