फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Saraswati Kala Sangam's troupe stands first in folk dance competition

Mandi News: लोक नृत्य प्रतियोगिता में सरस्वती कला संगम का दल प्रथम

Tue, 13 Feb 2024 07:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 07:20 PM IST
विज्ञापन
Saraswati Kala Sangam's troupe stands first in folk dance competition
अखंड चंडी पैलेस स्थित दरबार हॉल में हुआ जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

15 दलों ने लिया भाग, उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने सम्मानित किए विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भाषा एवं संस्कृति विभाग चंबा की ओर से आयोजित जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में सरस्वती कला संगम दल ने पहला, सरस्वती संगीत अकादमी ने दूसरा और गद्दी सांस्कृतिक दल रूहणूकोठी ने तीसरा स्थान हासिल किया। शिव शक्ति कला मंच बघेईगढ़ तथा चामुंडा सांस्कृतिक दल कोठी को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
अखंड चंडी पैलेस स्थित दरबार हॉल में आयोजित इस प्रतियोगिता के समापन मौके पर उपायुक्त चंबा मुकेश रेपस्वाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। ज़िला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने उपायुक्त का स्वागत किया और उन्हें शाल-टोपी एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया। प्रतियोगिता में जिला भर से करीब 15 सांस्कृतिक दलों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि ज़िला के विभिन्न उपमंडलों में पारंपरिक लोक गायन में विविधता ज़िला चंबा की लोक कला एवं संस्कृति को अति समृद्ध बनाती है। उन्होंने कहा कि चंबा ज़िला का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने स्थानीय कलाकारों, गीतकारों, साहित्यकारों से पारंपरिक लोकगीतों के संग्रह को जिला भाषा अधिकारी को उपलब्ध करवाने का आग्रह भी किया। जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सांस्कृतिक दलों के कलाकारों को शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त ने इस बात पर बल देते हुए कहा कि पारंपरिक लोक संस्कृति को संजोए रखे जाना नितांत आवश्यक है, ताकि भावी पीढ़ी भी अपनी इस अनमोल लोक संस्कृति से भली-भांति अवगत रहे । कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में सहायक सूचना अधिकारी संजय चौहान, प्रसिद्ध संगीतकार पीयूष राज और संगीत प्रवक्ता अपर्णा वाली ने अपनी भूमिका निभाई।
विज्ञापन

ज़िला भाषा अधिकारी ने कहा कि विभाग इस तरह के कार्यक्रम हर जिले में आयोजित करता है। इस मौके पर जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा,संग्रहालय अध्यक्ष भूरी सिंह नरेंद्र कुमार, मंच संचालक के रूप में जितेंद्र पंकज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed