{"_id":"37cc55791a2e7edc7e0690dedc51b816","slug":"santsamagam-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलसर साहिब में सालाना समागम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोलसर साहिब में सालाना समागम शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Fri, 22 Jan 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरू गोबिंद सिंह की तपोस्थली कोलसर साहिब में सालाना समागम शुक्रवार से शुरू हुआ। इस स्थान पर गुरू गोबिंद सिंह जी महाराज ने मंडी प्रवास के दौरान तप किया था और इसी स्थान पर बैठ कर मंडी के राजा सिद्ध सेन को वरदान दिया था कि जैसे बची हांडी वैसे बचेगी तेरी मंडी, जो मंडी को लुटेंगे आसमानी गोले छूटेंगे।
विज्ञापन
गुरू नानक गोबिंद लहर मिशन द्वारा समूह इलाका निवासी साध संगत के सहयोग से 24 जनवरी को सालाना समागम मनाया जा रहा है। इस संबंध में शुक्रवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी का पावन सरूप पंच प्यारों की अगुवाई में कोलसर साहिब ले जाया गया। कोलसर साहिब में शुक्रवार को सालाना समागम के संबंध में श्री अखंड पाठ साहिब प्रारंभ हुए। जिनके भोग 24 जनवरी को सुबह 10 बजे पड़ेंगे। इसके बाद दो बजे तक कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। जिसमें स्थानीय रागी जत्थे अपने मनोहर कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे। समाप्ति के उपरांत गुरू का लंगर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
यह समागम हर वर्ष गुरू नानक गोबिंद लहर मिशन द्वारा कार सेवा प्रबंधक संत बाबा लाभ सिंह किला आनंदगढ़ साहिब श्री आनंदपुर साहिब वालों, गुरू की फौज सेवक सोसायटी, नौजवान सेवक जत्था, श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी, नीलधारी संगत, नामधारी संगत, नेरचौक, लस्सी पधर, सुंदरनगर, भराडू, जोगिंद्रनगर, मंडी, पंडोह और कुल्लू की संगत के सहयोग से मनाया जाता है।
विज्ञापन