फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sanjay Garla becomes President of Non-Gazetted Employees Federation District Mandi

Mandi News: संजय गारला बने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला मंडी के अध्यक्ष

Sat, 14 Oct 2023 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Garla becomes President of Non-Gazetted Employees Federation District Mandi
सरकाघाट में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी। स्त्रोत - आयोजक
सरकाघाट (मंडी)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का साधारण अधिवेशन दिनेश कथानियां ग्रेड-1 अधीक्षक की अध्यक्षता में शनिवार को सरकाघाट में आयोजित किया गया। जिला स्तरीय चुनाव में कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसहमति से संजय गारला (कृषि विभाग) को जिला अध्यक्ष चुना गया। सतीश ठाकुर (शिक्षा विभाग) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोती राम चौहान (राजस्व विभाग) महासचिव चुना गया, जबकि भूप सिंह ठाकुर को मुख्य सलाहकार, विजय ठाकुर, राकेश कुमार को भी उपप्रधान, राजीव चोपड़ा और राजमल को संगठन सचिव चुना गया। इस मौके पर प्रदेश स्तर की कार्यकारिणी के अतिरिक्त महासचिव त्रिलोक ठाकुर, उद्यान विभाग के अध्यक्ष राजीव चौहान, शिक्षा विभाग के महासचिव मनीष गुलेरिया, शिक्षा विभाग उपाध्यक्ष कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे। राजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री त्रिलोक ठाकुर ने बताया कि प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव 27 अक्तूबर को शिमला में होंगे। संविधान के अनुसार राज्य स्तरीय कार्यकारिणी का चुनाव करवाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष संजय गारला ने सभी उपस्थित कर्मचारियों और नव निर्वाचित पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। कहा कि सौंपी गई जिम्मेदारी वे बखूबी से निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed